गढ़वा : गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे 22 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के उद्घाटन मैच में आरके पब्लिक स्कूल ने बीएनटीसंत मैरी को नौ रनों से वहीं दूसरे मैच में ज्ञान निकेतन बेलचंपा की टीम ने राम साहू उच्च विद्यालय की टीम को 94 रनों से हराकर अपने पूरे अंक अर्जित किया।
बालिका वर्ग उद्घाटन मैच में आरके पब्लिक स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर बीएनटी संत मैरी स्कूल की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बीएनटी संत मैरी की टीम ने खुशी के 27 और ऋषिका के 17 रनों के सहयोग से निर्धारित ओवर में तीन विकेट खोकर 85 रन बनाया। आर के पब्लिक स्कूल की ओर से अंश ने दो विकेट प्राप्त की विकेट प्राप्त किया।
जवाबी पारी खेलने उतरी आरके पब्लिक स्कूल की टीम ने साक्षी के 31 ओर कशिश के 18 रनों के सहयोग से एक विकेट खोकर चार गेंद शेष रहते विजय लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
दूसरे मैच में ज्ञान निकेतन बेलचंपा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमरन के विस्फोटक बल्लेबाजी अर्धशतक 85 रन और सुहानी के 28 रनों सहयोग से बिना विकेट खोए 154 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी रामा साहू की टीम 60 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से सानिया और रुचि ने तेरह-तेरह रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आरके पब्लिक स्कूल के साक्षी कुमारी और ज्ञान निकेतन बेलचंपा के सिमरन को गढ़वा जिला के पूर्व खिलाड़ी सह शिक्षक मनोज कुमार चौधरी, संदीप गुप्ता, सुशील कुमार, अशोक कुमार दुबे, आशुतोष रंजन एवं नवल जी ने प्रदान किया।इस मौके पर कमलेश कुमार दुबे, मनीष, धीरज, दिव्य रंजन, मनोज तिवारी, प्रिंस खान आदि उपस्थित थे।