भवनाथपुर :
मुख्य मार्ग पर हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को पुरे दिन यातायात बाधित रहा छोटी बड़ी वाहनों के चालकों ने सरकार द्वारा पारित कानून को वापस लेने को लेकर भवनाथपुर खरौंधी मोड़ में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ।
भारत सरकार द्वारा पारित नए सड़क कानून के लागू होने पर टैक्सी संघ के चालकों में आक्रोश हैं। इसके विरोध में ट्रक चालक,बस चालक ऑटो चालक जिप चालक सड़क पर उतर आए हैं।सभी ड्राइवर संघ ने चक्का जाम कर 'हिट एंड रन' कानून का जमकर विरोध किया ,उनका कहना है कि कोई भी चालक जानबूझकर दुर्घटना नहीं करता है। अमूमन दुर्घटना में किसी की मृत्यु होने पर भारी वाहन के चालक को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है जबकि कई बार भारी वाहन चालक की गलती नहीं होती है।
हम सभी ड्राइवर संघ का मांग पूरा नहीं होता है तबतक यातायात बाधित रहेगा ।हालांकि सोमवार के अंग्रेजी महीना के पहले दिन होने के कारण हड़ताल पूरी तरह से बाधित नही हो पाया था ।परन्तु मंगलवार को श्री बंशीधर नगर ,केतार ,खरौंधी व कानडी के सड़को पर एक भी सवारी गाड़ि नही चली ।इस बीच बाहर से ट्रेन से आने वाले लोंगो को काफी परेसानी का सामना करना पड़ा हड़ताल के कारण बाईक पर लोग तीन से चार चार लोंगो को आवागमन करना पड़ा ।हड़ताल में चालक संघ के प्रभात यादव ,राजन पटेल सुदामा कुमार ,बिहारी ,अख्तर ,मुरशिद ,पकेन्द्र कुमार ,सुधांशू चौबे ,बड़कू ,मुस्तकीम ,मयंक कुमार ईखलाख ,राजेस कुमार रोहित कुमार सहित सेकड़ो चालक सामिल थे।