सगमा :
भारतीय जनता युवामोर्चा सगमा के द्वारा मण्डल शसक्तीकरण के तहत 21 सदस्यीय टीम में छह और लोगों को शमिल किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवामोर्चा सगमा के मण्डल अध्यक्ष धनञ्जय यादव ने बताया कि भारतीय जनता युवामोर्चा जिला गढ़वा के निर्देश के आलोक में मण्डल शसक्तीकरण अभियान के तहत सगमा मण्डल में बने 21 सदस्यीय टीम में मंगलवार को छः सदस्यों को शामिल किया गया है जिसमे मनोज कुमार बैठा को महामंत्री के रूप में शामिल किया गया है जबकि सदस्य के रूप में सुसील कुमार चन्द्रदेव बैठा राजेस कुमार कौसल कुमार तथा यशवंत यादव का नाम शामिल है ।
उक्त क्रम में पर्यवेक्षक के रूप में रूपेश कुमार अग्रवाल उपस्थित थे ।
इस अवसर पर युवामोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष मणिशंकर विष्वकर्मा सोसल मीडिया प्रभारी आसिष विष्वकर्मा मण्डल अध्यक्ष दिलीप यादव विधायक प्रतिनिधि बबलू ठाकुर धर्मजीत यादव राजेस बैठा सखिचन्द प्रजापति मुख्यरूप से उपस्थित थे ।