सगमा :
थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग अलग घटित घटनाओं में एक डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई,वहीं दो घायल हो गए। जिसमें अरसली दक्षिणी के वनखेता टोला निवासी सचित ठाकुर की डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्री गुड़िया की टब में भरे बाल्टी की पानी में डूबने से मौत हो गई।

घटना के वक्त घरवाले बाहर में धान कुटवा रहे थे,इसी दौरान घर के अंदर खेल रही बच्ची अचानक टब में भरे पानी में चली गई,और उसकी दर्दनांक मौत हो गई। परिवार वाले बच्ची को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया,जहां पर चिकित्सक इन्द्रकिशोर विश्वकर्मा ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी घटना भवनाथपुर निवासी खरौंधी बीडीओ के वाहन चालक हरिद्वार साह घर के छज्जा पर से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलावस्था में परिजनों ने इलाज हेतु स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया,जहां पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के पश्चात बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि वे साफ-सफाई के लिए छज्जा पर चढ़े थे,कि अचानक से अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर पड़े।
जबकि रविवार की दोपहर में आपसी विवाद को लेकर मकरी के छावनी टोला में हुई मारपीट की घटना में लल्लु चंद्रवंशी के पुत्र अनुज कुमार घायल हो गया। जिसे परिजनों ने इलाज हेतु स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया,जहां पर खबर भेजे जाने तक इलाज जारी है।
घायलावस्था में अनुज ने बताया कि दो लोगों की आपस में लड़ाई हो रही थी,जिसे हमने छुड़ाने के उदेश्य समझाने का प्रयास कर रहे थे कि चंदन कुमार,कमलेश कुमार और पत्नी बिमल देवी तथा साला रंजन कुमार मिलकर मेरे साथ मारपीट किये जिसमे मै गंभीर रुप से घायल हो गया घायलवस्था में राहगीरों द्वारा भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया ।