whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27273865
Loading...


खबर सदर अस्पताल से

location_on गढ़वा access_time 31-Dec-23, 05:29 PM visibility 667
Share



खबर सदर अस्पताल से


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मझिआँव थाना क्षेत्र के सरकोनी गांव निवासी राजकिशोर राम का पुत्र राजय कुमार उर्फ गुड्डू 52 वर्ष की मौत सगीधिद्ध अवस्था में शनिवार की रात्रि हो गई घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राजय कुमार धुरकी थाना क्षेत्र के फेफसा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का शिक्षक थे शनिवार के सुबह 10 बजे अपने घर से राजय कुमार मोटरसाइकिल से निकले हुए थे इसके बाद गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरईया गांव से किसी व्यक्ति के द्वारा उनके लड़के को फोन करके बताया गया कि राजय कुमार अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर झुके हुए हैं इसके बाद उसका पुत्र वहां जाकर उसे अपने घर ले आया 7:00 बजे उसकी तबीयत अचानक गंभीर हो गए इसके बाद उसे गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार को अंत परीक्षण कराया गढ़वा थाना क्षेत्र के वघमनवा गांव निवासी सूर्य देव राम का पुत्र श्रवण कुमार 30 वर्ष की मौत शनिवार की देर शाम मोटरसाइकिल दुर्घटना में हो गई घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सरवन कुमार अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर खरोधी थाना क्षेत्र के सूरी गांव अपने ससुराल जा रहा था इसी दौरान नगर ऊंटरी थाना क्षेत्र ढ़गरडीहा गांव के पास के अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया जहां रविवार को पुलिस ने अंत परीक्षण कराकर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया है गढ़वा थाना क्षेत्र के असैया गांव निवासी नंदू चौधरी की पत्नी मईनी देवी 60 वर्ष में कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनो ने बताया कि मइनी देवी के बड़े पुत्र ने किसी बात को लेकर गाली गलौज किया था इसी बात से आक्रोशित होकर मईनी देवी ने कीटनाशा खा लिया घटना के जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे शनिवार की रात्रि गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. गढ़वा थाना क्षेत्र के बीरबंधा गांव निवासी सत्येंद्र उरांव की पत्नी सुगंती देवी ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया उसे इलाज के लिए गठवा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में सुगंटी देवी ने बताया कि वह अपने घर से मजदूरी करने के लिए गई हुई थी इसी दौरान उसका देवर ने उसके पति को मोबाइल पर बताया कि उसकी पत्नी घर से भाग गई है इसी बात को लेकर सुगंती देवी के पति ने उसे गाली गलौज किया था इसी बात से आक्रोशित होकर सुकांति देवी ने कीटनाशक खा लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसका इलाज अपने घर पर झोलाछाप चिकित्सक से करवाया इसके बाद रविवार को उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play