मझिआंव :
बरडीहा थाना क्षेत्र के सुखनदी पंचायत के मझिगांवा(कोल्हुआ )गांव निवासी अमेरिका रजवार लगभग 52वषॅ पिता: स्वॅ :रुखी रजवार मजदुरी करने विशाखापट्टनम गया हुआ था। जिसकी सिन्हा दर्ज बरडीहा थाना में कराई दी गई है।
जानकारी देते हुए लापता हुए अमेरिका रजवार की पत्नी विमली देवी ने रोते हुए बताई कि घर में कमाने के लिए वही एक कमाऊ व्यक्ति थे जो लावा- चंपा गांव के ठेकेदार सुरेंद्र चौधरी के द्वारा नवंबर माह में काम कराने के लिए विशाखापट्टनम के टुनी नामक स्थान में ले गया था ।जहां पर कुछ दिन काम करने के बाद अमेरिका का तबियत खराब हुआ तथा लूज मोशन एवं बुखार हो गया । जिसे ठीकेदार के द्वारा 16 दिसंबर को घर वापस भेजने के लिए ट्रेन में बैठा दिया गया और अभी तक वह घर वापस नहीं आ सके हैं ।
इघर घर वालों को रो-रो कर बुरा हाल हुआ है,जबकि ठीकेदार सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि वह काम करने के लिए विशाखापट्टनम के टुनी नामक स्थल में बिल्डिंग वर्क में ले गया था कोई दिन काम करने के बाद,उसका तबीयत खराब होने पर उसे घर भेज दिया गया है।इधर अमेरिका के घर वापसी 16 दिन बीतने के बावजूद भी नहीं आने पर किसी अनहोनी घटना को लेकर काफी चिंतित हैं।उसके घर में पत्नी बीमली देवी, पुत्र अजय रजवार,बहु चंचला देवी तथा उसके दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं । यहां तक स्थिति आ गई है कि प्रतिदिन लोग राह निहारे रहे हैं। परन्तु जैसे- जैसे समय बितते जा रहा है परिजनों की चिंता और बढ़ती जा रही है।
इधर इस संबंध में बरडीहा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि स्नेहा दर्ज करते हुए वे सभी थाना में वायलेंस करा चुके हैं।
जैसे ही कहीं से कोई सुराक मिलता है आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बीमार होने पर 16 दिसंबर को घर आने के लिए ट्रेन पकड़े थे पर अभी तक घर नहीं पहुंच सके हैं और अभी तक लापता हैं।जिसकी सिन्हा दर्ज बरडीहा थाना में उसके पुत्र अजय रजवार के द्वारा कराईं गई है। परंतु 16 दिन बीतने के बावजूद भी अभी तक कोई पता नहीं मिल सका है।