मझिआंव :
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 स्थित स्टेट बैंक के पीछे गढ़ प्रांगण में 7 जनवरी को नया सवेरा नया उजाला सीजन 2 के तत्वाधान में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।
जिसके मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुआर होंगे। जानकारी देते हुए टूर्नामेंट मैच के आयोजन कताॅ सह युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी ने बताया कि यह
मैच प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्य क्रम आयोजित किया जा रहा है,जिसके मुख्य अतिथि सह उद्घाटन कर्ता उपायुक्त होंगे। इस उद्घाटन मैच में सभी युवा खेल प्रेमियों से एवं गणमान्य व्यक्तियों एवं अन्य लोगों से इस उद्घाटन मैच में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।