whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27272861
Loading...


नगर परिषद में तीन करोड़ की लागत से पांच सड़क का शिलान्यास

location_on गढ़वा access_time 30-Dec-23, 07:29 PM visibility 667
Share



नगर परिषद में तीन करोड़ की लागत से पांच सड़क का शिलान्यास
शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा एवं अन्य


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के तीन करोड़ की लागत से बनने वाले पांच लाइफ लाइन सड़क का शिलान्यास एवं भूमि पूजन शनिवार को नगर परिषद, के विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा और स्थानीय झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेताओं, विभिन्न वार्ड कमेटी के अध्यक्ष, सचिव के साथ मिलकर संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा ने कहा कि आज जिन पांच सड़क का शिलान्यास किया गया है, वह सड़क काफी खराब हो गई थी, जिससे कारण इस सड़क से होकर गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मंत्री सह विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने इसे काफी गंभीरता से लेते हुए इन सड़कों को पथ निर्माण विभाग से तीन करोड़ सात लाख अठतर हजार रुपए की लागत से अविलंब बनाए जाने की स्वीकृति दिलाई थी।
जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया है, उनमें गढ़वा रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य पथ, शिव ढोढा रोड की सड़क, सोनपुरवा राम बांध तालाब वाली सड़क, इंदिरा गांधी रोड वाली सड़क, मदरसा रोड वाली सड़क, शमीम टेलर के पास से नगवा जाने वाली सड़क, टंडवा टांडी पर, पानी टंकी के पास वाली सड़क का शिलान्यास किया गया है। संवेदक को कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करने की हिदायत भी दी गई। वहीं मोहल्ले वासियों को भी काम की गुणवत्ता पर ध्यान देने के साथ-साथ सड़क विकास कार्य में कोई गतिरोध एवं व्यवधान ना हो इसका भी ध्यान रखने को कहा गया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय पदाधिकारी एवं नेता अनिता दत्त, दिव्य प्रकाश केशरी, संतोष केशरी, भरत केशरी, भोला केशरी, उमेश विश्वकर्मा, साबिर अंसारी, आरिफ रजा, सतीश चंद्र, गुड्डू तिवारी, संजू सिंह, राजू कुमार, रोहित कुमार, राकेश मेहता, शशि प्रकाश, संतोष कमलापुरी, सुरेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play