बंशीधर नगर :
फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन झारखंड के आहवाहन पर जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों ने शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर आगामी एक जनवरी से राशन दुकान बंद रखने की जानकारी मांग पत्र सौंप कर दिया है.
बीडीओ को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में अपनी मांगों के समर्थन में ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के आहवाहन पर गढ़वा जिला के राशन विक्रेताओं द्वारा आगामी एक जनवरी से देश व्यापी राशन की दुकान अनिश्चित काल के लिये बंद रखने की सूचना दी जा रही है.आवेदन में कहा गया है कि इसकी जानकारी मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव को भी समर्पित कर दिया गया है.आवेदन में यह भी कहा गया है कि जैसे ही हड़ताल की वापसी की घोषणा होगी सभी दुकान पूर्णता खुलेगी और राशन वितरण भी जारी कर दिया जायेगा. मौके पर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार दीनदयाल शुक्ल, रविंद्र प्रताप देव ,अशोक कुमार ,अजीत कुमार पांडेय, हरिहर राम ,सत्येंद्र कुमार सिंह, मुन्नू कुमार ,अमरनाथ गुप्ता, सलीम अंसारी ,शमीम अंसारी, राजकुमार ,रेणु देवी ,वृंदा देवी,कृपा कुजूर ,उर्मिला देवी, जितनी देवी, रीमा देवी सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है.