बिशुनपुरा :
पतिहारी पँचायत में अबुआ आवास के ग्रामसभा मे अनियमितता को लेकर उपमुखिया सहित 7 वार्ड सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ बिरोध प्रदर्शन किया है।मुखिया पर अपने करीबियों को अबुआ आवास का लाभ दिलाने का लगाया आरोप।

विरोध के दौरान उपमुखिया जमीरत बीबी, वार्ड सदस्य असून बीबी, समीम बीबी, दुलारी देवी, जगदीस वैठा, रूबी देवी, धुरपतिया देवी, मदीना बीबी, ग्रामीण महफूज अंसारी, अवधेश राम, नवशाद अंसारी, मुखलाल रजवार, चमन अंसारी सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामसभा को लेकर किसी भी वार्ड सदस्य एवम ग्रामीणों को जानकारी नही दिया गया है।
वही प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा की वॉट्सऐप ग्रुप के द्वारा जनाकारी हुआ कि आवास का ग्रामसभा किया जाना है।
जिसके बाद हमसभी पँचायत भवन पहुचे है, तो देखा कि पँचायत भवन के एक कमरा में ग्रामसभा किया जारहा है।
जबकि सैकड़ो ग्रामीण बाहर ग्रामसभा का विरोध कर रहे है।
उन्होंने कहा कि कार्यकारणी के वैठक में किसी वार्ड सदस्यों को नही बुलाया जाता है, सिर्फ फाइल में कार्यकारणी की बैठक करा लिया जाता है।
इसपर मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है।