बंशीधर नगर :
-महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल रमेश वैश्य से मुंबई राजभवन में मिलकर पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी तथा उनके बड़े पुत्र विजय कुमार केशरी ने अपनी पुस्तक"सड़क से सदन तक"व बुके भेंट किया.उन्होंने बताया कि महामहिम राज्यपाल ने सड़क से सदन तक पुस्तक की एक एक पन्ने को देखकर प्रशंसा किया.उक्त पुस्तक में महामहिम राज्यपाल रमेश वैश्य का शुभकामना संदेश भी अंकित है.इसकी जानकारी पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी ने दूरभाष द्वारा दिया.

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा नगर ऊंटरी के द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत आज शुक्रवार को पताहरिया ग्राम में ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया। उक्त अवसर पर शाखा के उपाध्यक्ष हेमंत प्रताप देव ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना 1961 में मानव मात्र की सेवा, जनकल्याण कार्यों के लिए किया गया था समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत छुआछूत को लेकर व्यापक पैमाने पर जन जागरण जागरूकता अभियान चलाया गया।
उन्होंने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह उस समय शायद एकमात्र ऐसी संस्था है जो कुष्ठ रोगियों को इलाज अपने हाथों से आश्रम में रहकर करते थे ।समूह के द्वारा कुस्ट रोगियों का इलाज एवं उनकी सेवा अनवरत आज तक चल रहा है जिसके लिए विश्व की कई संस्थाओं के द्वारा समूह को सम्मानित भी किया गया है लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के द्वारा भी समूह को सम्मानित किया गया है समूह के इस कार्यों से देश-विदेश में समूह के प्रति लोगों की आस्था बहुत बढ़ा। उन्होंने कहा कि समूह का एकमात्र लक्ष्य मानव मात्र की सेवा एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना है हम लोग इसी सेवा भाव से कड़ाके के ठंड को देखते हुए चरण बद्ध तरीके सेकम्बल वितरण कार्यक्रम को आयोजित को आयोजित किया गया है।
जिसके अंतर्गत आज पतरिया ग्राम में कम्बल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि समूह के द्वारा मिर्गी रोगियों के लिए निशुल्क कैंप लगाकर दवा दिया जाता है जो समय-समय पर आयोजित होता आया है समूह के द्वारा सिर्फ समूह शाखा नगर ऊंटरी के माध्यम से ही कम से कम दस हजार लोगों को अभी तक दवा देकर उन्हें ठीक किया गया है जबकि पूरे समूह में लाखों लोगों को अभी तक मिर्गी की दवा देकर ठीक किया गया है उन्होंने कहा कि सभी लोगों को जन सेवा ,मानव मात्र की सेवा के लिए बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए जिससे हम सभी का कल्याण हो सके मौके पर शाखा व्यवस्था पर संजीव कुमार सिन्हा, मंत्री आनंद जायसवाल,नागेंद्र प्रसाद, राजेंद्र यादव, नवनीत कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा,मनोज प्रताप देव, पंकज प्रताप देव,दिलीप प्रताप देव,विकाश देव, सहित अन्य लीग उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति प्रकाश चंद्र गुप्ता श्री बंशीधर नगर पहुंचे। बंशीधर नगर पहुंचने पर नगर उंटारी व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम अरविंद कच्छप तथा एसडीजेएम अमित खन्ना ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। न्यायमूर्ति प्रकाश चंद्र गुप्ता ने बाबा बंशीधर मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया। उसके बाद चरण दर्शन किया। बंशीधर मंदिर के प्रधान पुजारी सत्यनारायण मिश्रा ने बंशीधर मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी दिया । मंदिर ट्रस्टी कि ओर से मुख्य व्यवस्थापक नंदू लाल, सत्यनारायण मिश्र व सुजीत अग्रवाल ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति प्रकाश चंद्र गुप्ता को लाल चुनरी ओढ़ाकर व बाबा बंशीधर मंदिर की तस्वीर भेंट किया ।
उसके बाद नगर उंटारी व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम अरविंद कच्छप तथा एसडीजेएम अमित खन्ना ने बाबा बंशीधर मंदिर की तस्वीर भेंट किया। बंशीधर मंदिर दर्शन करने के बाद राजा पहाड़ी शिव मंदिर पहुंचे । राजा पहाड़ी शिव मंदिर में माथा टेकर बाबा भोलेनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।राजा पहाड़ी शिव मंदिर के पुजारी रामचंद्र पाठक, गोपाल पाठक तथा गोविंद पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराया। पूजा करने के बाद राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में कुछ पल बिताऐ। राजा पहाड़ी शिव मंदिर के सचिव नंदलाल प्रसाद ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति प्रकाश चंद्र गुप्ता को राजा पहाड़ी शिव मंदिर की तस्वीर भेंट किया।
उन्होंने 1 फरवरी को मां पार्वती कि प्राण प्रतिष्ठा में आने को लेकर निमंत्रण दिया।उन्होंने बाबा बंशीधर मंदिर और राजा पहाड़ी शिव मंदिर कि सराहना किया।
मौके पर दुद्धी सोनभद्र के एसडीएम अश्वनी कुमार, नगर पंचायत के नगर प्रबंधक रवि कुमार व परीमय मंदिरवार , पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह, प्रभारी थाना प्रभारी कुणाल किशोर तथा कई लोग मौजूद थे।