whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265250
Loading...


विंढ़मगंज स्टेशन पर गाड़ी ठराव को लेकर दिया गया पलामू सांसद को ज्ञापन

location_on सगमा access_time 28-Dec-23, 05:46 PM visibility 665
Share



विंढ़मगंज स्टेशन पर गाड़ी ठराव को लेकर दिया गया पलामू सांसद को ज्ञापन


श्रीकांत चौबे check_circle
संवाददाता



सगमा : विंढमगंज सोनभद्र झारखंड उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित विढमगंज रेलवे स्टेशन पर सवारी गाड़ियों का ठहराव नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीण जनता ने आगामी 10 जनवरी रेल रोको आंदोलन को मूर्त रूप देने के लिए गांव में गति देने के साथ-साथ आज झारखंड राज्य के पलामू सांसद बीडी राम को डाल्टेनगंज में निवास पर कई समिति के लोगों में मिलकर ठहराव हेतु ज्ञापन दिया। बॉर्डर पर स्थित रेलवे स्टेशन से थाना क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांव व कोन थाना क्षेत्र के एक दर्जन गांवों समेत झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अंतर्गत नगर ऊंटरी थाना के एक दर्जन गांव से हजारों ग्रामीणों को यात्रा करने के लिए सरल, सुविधाजनक, किफायती ट्रेन की यात्रा ग्रामीण अंचल के लोग चिकित्सा, शिक्षा व व्यापार जब सवारी गाड़ी रुकती थी तो कर लिया करते थे।
परंतु कोरोना काल के समय में सवारी गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया गया था। जब सरकार के द्वारा कोरोना जैसी बीमारी पर काबू पा लिया गया तो सवारी गाड़ियों का परिचालक शुरू कर दिया गया, लेकिन इस मार्ग पर चलने वाली सवारी गाड़ी सिंगरौली पटना एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस काठहराव नहीं किया गया। जिसके कारण ग्रामीणों को यात्रा के लिए भारी भरकम पैसा खर्च करने के बाद बसों का सहारा लेकर यात्रा करना पड़ रहा है। उक्त सवारी ट्रेनों का ठहराव पुनः करने के लिए बीते 1 वर्षों से लगातार स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा रेल के उच्च अधिकारियों समेत रेल राज्य मंत्री, विधायक, सांसद, राज्यसभा सांसद, भाजपा जिला अध्यक्ष से मिलकर कई बार उक्त ट्रेनों की ठहराव करने के लिए ज्ञापन दिया गया परंतु आज तक ट्रेन का ठहराव नहीं हुआ जिसे लेकर बीते 13 दिसंबर को एक दिवसीय सांकेतिक धरना भी रेलवे स्टेशन पर सैकड़ो की तादात में ग्रामीणों ने देकर मौके पर मौजूद रेलवे के सीटीआई मन्नू राम को ज्ञापन दिया कि आगामी 9 जनवरी तक ट्रेन का ठहराव नहीं हुआ तो 10 जनवरी को रेल रोको आंदोलन हजारों की संख्या में ग्रामीण करेंगे।
आंदोलन को मूर्त रूप देने के लिए प्रतिदिन रेल रोको संघर्ष समिति के लोग गांव गांव जाकर समर्थन में भाग लेने के लिए सहमति ले रहे हैं इसके बाबत आज झारखंड राज्य के पलामू सांसद बीडी राम को भी रेल रोको संघर्ष समिति के अगुआ रमेश चंद्र एडवोकेट, अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा गढ़वा झारखंड के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, युवक मंगल दल के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश रावत,बुटबेढवा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता ने डाल्टनगंज में उनके आवास पर मिलकर सवारी ट्रेनों की ठहराव हेतु एक मांग पत्र दिया गया। जिस पर सांसद विष्णु दयाल राम ने प्रतिनिधियों को यह अस्वस्थ किया कि आपकी मांग जायज है मैं रेल मंत्री को पत्र के माध्यम से उक्त ट्रेनों की ठहराव के लिए आवश्यक बात करूंगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play