मेराल : मेराल पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी अभियुक्त थाना क्षेत्र के भीमखांड निवासी संजय सिंह पिता स्वर्गीय गणपत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मेराल पुलिस के अनुसार संजय सिंह के खिलाफ थाना में 15 अप्रैल 2020 को गांव के लोगों द्वारा हत्या की नियत से मारपीट एवं गाली गलौज करने का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में संजय के खिलाफ धारा 341, 323, 324 ,307, 504 एवं 506 34 भादवी के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उक्त मामले में मेराल पुलिस ने शुक्रवार को अभियान के तहत संजय को गिरफ्तार किया तथा आवश्यक प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है।