भवनाथपुर :
प्रखंड में प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए लगातार जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में प्रखंड के चपरी पंचायत के मुस्कनिया पहाड़ के मूसहर टोला के पास बीडीओ नंदजी राम, प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, जिला परिसद सदस्य रंजनी शर्मा, एवं मुखिया शैलेश चौबे ने शनिवार को ठंड को देखते हुए दो दर्जन मूसहर परिवार के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि जनता के हर सुख-दुख में सरकार साथ है। ठंड को देखते हुए प्रखंड में लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है। आने वाले समय में और कंबल का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने गांव की समस्याओं से बीडीओ को अवगत कराया।बीडीओ ने लोगों को आश्वस्त किया कि आपकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
Advertisement
उन्होंने बताया कि पहले प्रखंड परिसर में ही कंबल का वितरण हो जाता था जिससे कई लाचार लोग जो आ नहीं सकते थे, उन्हें कंबल नहीं मिल पाता था। इस बार खुद वे इलाकों में जाकर लोगों के बीच कंबल वितरण कर रहे हैं।उन्होंने मुसहर परिवारों से कहा कि वह अपने बच्चों को विद्यालय भेजें, बच्चे पढ़ेंगे तो परिवार की स्थिति भी बदलेगी, उनके बच्चे भी अधिकारी बनेंगे। बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों से भी भीषण ठंड को देखते हुए अपने स्तर से भी कंबल की व्यवस्था कर गरीबों के बीच उपलब्ध कराने की अपील की। इस मौके पर राकेश सिंह, कुंदन ठाकुर, अशोक कुमार सहित लोग मौजूद थे।
झगड़ाखाड निवासी सह सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्यारी ठाकुर 75 वर्ष का निधन शनिवार की सुबह पैतृक गांव में हो गया।
Advertisement
उनके मौत की खबर गांव में फैलते ही लोगों का अंतिम दर्शन के लिए तांता लग गया। रामप्यारी ठाकुर अपने मृदुभाषी तथा मिलनसार होने के कारण बनसानी पंचायत सहित प्रखंड में लोकप्रिय थे।सभी के साथ समान व्यवहार रखने वाले ठाकुर का अंतिम संस्कार झगडाखाड नदी में किया गया।जहाँ उनके बड़े पुत्र कामेश्वर ठाकुर ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश सचिव सह जिप सदस्य प्रतिनिधि कुन्दन कुमार ठाकुर, नंद कुमार ठाकुर,अनुज ठाकुर, शैलेश ठाकुर, बिरेंद्र ठाकुर,ललू ठाकुर, गोकुल पासवान,धरमजित पासवान,शुभाषचंद पासवान, शिक्षक चंद्रिका राम,अनिल सिंह, कामेश्वर बैध, गोपीचंद बैठा, विजय सिंह,गौरिशंकर पासवान,रवि उरांव, पूर्व मुखिया सुखाड़ी भुईयां,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव सहित लोग उपस्थित थे।