whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27238710
Loading...


जिला अंतर स्कूल प्रतियोगिता जैसा प्लेटफार्म होता तो धोनी से पहले देश का प्रतिनिधित्व गढ़वा करता : मंत्री

location_on गढ़वा access_time 23-Dec-23, 05:32 PM visibility 668
Share



जिला अंतर स्कूल प्रतियोगिता जैसा प्लेटफार्म होता तो धोनी से पहले देश का प्रतिनिधित्व गढ़वा करता : मंत्री
बल्लेबाजी करते मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



खेल को कैरियर के रूप में अपनाए : डीसी मंत्री ने किया सीनियर वर्ग का किया उद्घाटन गढ़वा : जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में आयोजित 22 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग का उद्घाटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने डीसी शेखर जमूवार के बॉल को खेल कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के लोग खेल को पहचान दिलाने और प्रतिभा को आगे लाने के लिए 22 सालों से निरंतर काम कर रहे हैं। खिलाड़ियों को जो मंच आज उपलब्ध हो रहा है, उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम होगा।
उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का मंच आज से 40 साल पहले यहां के पूर्व के खिलाड़ियों को मिला होता तो धोनी से पहले देश का प्रतिनिधित्व गढ़वा का खिलाड़ी कर लिया होता। उस समय बलराज, दिनेश, नितेश जैसे खिलाड़ी थे, जो देश का प्रतिनिधित्व कर सकते थे। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी खेल में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, वे लोग कड़ी मेहनत करें साथ ही प्रयास लगातार करते रहें मेहनत कभी बेकार नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि वह लगातार विधानसभा का चुनाव लड़ते रहे, दो बार हार मिला पर निराश नहीं हुए जिसका परिणाम यह है कि दो बार विधानसभा हारने के बाद तीसरी बार में गढ़वा विधानसभा की जनता ने उन्हें आज ही के दिन विधायक बनाया और विधायक बनने के बाद मंत्री भी बन गए, इसलिए लोगों को हार से निराश होने की जरूरत नहीं है, सफलता के लिए प्रयासरत रहना जरूरी है।
आयोजन कमेटी को हर संभव मदद करने को तैयार हैं। डीसी शेखर जमुआर ने कहा कि आप लोग खेल को कैरियर के रूप में अपनाएं। आज खेल में पैसा के साथ साथ ग्लैमर भी खिलाड़ियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज अभिभावक बच्चों को लेकर मैदान पहुंच रहे हैं, खिलाड़ियों को भी नई तकनीक को सीखने की आवश्यकता है। संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता एक बड़े आयाम की ओर बढ़ रहा है। उपाध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने कहा कि 43 साल पहले इसी मैदान में मंत्री के साथ खेला करते थे, आज उन्हें अपने बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते देख कर काफी खुशी हो रही है। सचिव आनंद सिन्हा ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि अंतर जिला स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में 52 टीमें भाग ले रही है।
प्रतियोगिता के 780 खिलाड़ी, प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने मंत्री और जिला प्रशासन से प्रतियोगिता को नियमित रूप से कराने के लिए मैदान को यथावत बनाए रखने की मांग किया ताकि प्रतियोगिता का समय पर समापन किया जा सके। इस अवसर पर अंचलाधिकारी मयंक भूषण, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा, जिला क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र सिंह, खेल प्रतिनिधि धीरज दुबे, ओमप्रकाश गुप्ता, राजद के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह, संघ के उपाध्यक्ष सुशील केशरी, नंदकुमार गुप्ता, अशोक विश्वकर्मा, अशोक दुबे, सियाराम शरण वर्मा, गुड्डू तिवारी, आशुतोष रंजन सिंहा, आलोक सिन्हा, पंकज वर्मा, निखिल, राजू सिन्हा, राजीव रंजन, बिटू, मनोज तिवारी, प्रिंस खान नवनीत कुमार, अभिषेक द्विवेदी, विशाल कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play