whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27236070
Loading...


सांसद बीडी राम ने गढ़वा पलामू में केन्द्रीय मंत्री से किया खाद कारखाना खोलवाने की मांग

location_on गढ़वा access_time 23-Dec-23, 04:19 PM visibility 671
Share



सांसद बीडी राम ने गढ़वा पलामू में केन्द्रीय मंत्री से किया खाद कारखाना खोलवाने की मांग


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित निर्माण भवन में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्रालय मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिलें क्रमशः पलामू एवं गढ़वा में खाद का कारखाना स्थापित करने की मांग किया। साथ ही साथ उक्त दोनों जिलों में स्वास्थ्य मेला आयोजित कराने का भी अनुरोध किया। श्री राम ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दो जिले आते हैं क्रमशः पलामू एवं गढ़वा। उक्त दोनों जिले आकांक्षी जिलों की सूची में आते हैं। यहॉ की 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। किसी भी कल कारखाना को स्थापित करने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है।
यथाः-जमीन, श्रम, बिजली, पानी एवं खनिज पदार्थ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की यह इच्छा है कि देश के अंतर्गत जो भी आकांक्षी जिले हैं उनको उन्नत जिलों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया जाय। उपरोक्त उद्देश्यों की प्रतिपूर्ति हेतु यह आवश्यक है कि वहां के निवासियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाय, क्योंकि कृषि पर संपूर्ण रूप से निर्भरता के फलस्वरूप अतिवृष्टि/अनावृष्टि की स्थिति में लोग पलायन को मजबूर हो जाते हैं और उनके समक्ष बेरोजगारी एवं भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। दुर्भाग्यवश मेरे संसदीय क्षेत्र पलामू के अंतर्गत मात्र एक छोटी सी कॉस्टिक सोडा की फैक्ट्री है जिसका उत्पादन बहुत कम है और रोजगार देेने की क्षमता भी बहुत सीमित है।
सांसद ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खाद का कारखाना स्थापित करने की कृपा की जाय, ताकि उन्हें रोजगार भी मिल सके। उपरोक्त मामले में माननीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार से प्रस्ताव प्राप्त होने के उपरांत खाद कारखाना लगाने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play