गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के तिल्दाग गांव निवासी सिकंदर खान का पुत्र शादाब खान 22 वर्ष एवं शहाबुद्दीन खान का पुत्र शमशेराजा खान 26 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया है।
दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा से अपने घर तिलदाग गांव जा रहा था। इस बीच टंडवा गांव के पास एक अज्ञात बस ने उसकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। जिसे गिरकर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में दोनों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना में दोनों घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।