whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177138
Loading...


जवाहर ने सीपी मेमोरियल को व आदित्य बिड़ला ने आरके को हरा कर क्वार्टर फाइनल में

location_on गढ़वा access_time 22-Dec-23, 09:10 AM visibility 657
Share



जवाहर ने सीपी मेमोरियल को व आदित्य बिड़ला ने आरके को हरा कर क्वार्टर फाइनल में
फोटो: मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते सीओ मयंक भूषण, पीके दुबे एवं अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जूनियर वर्ग गढ़वा : गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे हैं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन जवाहर नवोदय विद्यालय ने सीपी मेमोरियल स्कूल को नौ विकेट से वही दूसरे मैच में आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल ने रोमांचक मुकाबले में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा को तीन विकेट से हरा कर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में सीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी परंतु जवाहर नवोदय विद्यालय के गेंदबाजों के सामने बल्लेबाज टीक नहीं सके और पूरी टीम महज 38 रनो पर ही सिमट गई। नवोदय की ओर से लकी और अभिषेक ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किया।
39 रनों के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम तीन ओवर में ही अभिषेक के 27 रनों की बदौलत एक विकेट खोकर विजय लक्ष्य को पा लिया। दूसरे मैच में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुणाल और अंशु के दस, दस रनों के सहयोग से नौ विकेट खोकर 79 रन बनाए। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेहला की ओर से आदित्य ने चार विकेट झटके। 80 रनों के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल पांच गेंद शेष रहते सात विकेट खोकर सिद्धार्थ के 17 रनो की बदौलत जीत हासिल कर ली।आरके पब्लिक की ओर से सूर्या ने तीन विकेट प्राप्त किया। बेहतर खेल के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के अभिषेक और आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के आदित्य को सीओ मयंक भूषण और संघ के उपाध्यक्ष सह ऑब्जर्वर पीके दुबे, नंद कुमार गुप्ता, विनोद कमलापुरी ने प्रदान किया।
इस मौके पर मयंक भूषण ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता ने गढ़वा में खेल का माहौल बना दिया है। खेल में हार, जीत लगा रहता है, हारने वाली टीम को अपनी कमी को सुधारने की जररूत है, वहीं जितने वाली टीम को अपनी जीत को बनाए रखने के लिए उन्हें भी अपने खेल पर मेहनत करनी होगी, तभी सफलता बरकरार रख पाएंगे। पीके दुबे ने कहा कि खेल का दूसरा नाम अनुशासन है। खेल से मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। इस मौके पर आनंद सिन्हा, प्रवीण मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, प्रफुल कुमार, प्रिंस खान, विशाल कुमार, आलोक, आदित्य शुक्ला, धीरज, आदित्य तिवारी, दिव्य रंजन, अमित उपाध्याय, अभिषेक कुमार, मनीष पाठक, नवनीत , आशुतोष रंजन सहित अन्य लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play