whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177745
Loading...


विश्वकर्म योजना को ले गढ़वा जिला भाजपा की हुई बैठक

location_on गढ़वा access_time 21-Dec-23, 06:20 PM visibility 668
Share



विश्वकर्म योजना  को ले  गढ़वा जिला भाजपा की हुई बैठक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय गढ़वा में विश्वकर्मा योजना को लेकर बैठक आयोजित किया गया। बैठक की पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ शुरु किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि केंद्र सरकार शिल्पकारों के लिए विश्वकर्मा योजना बनाई है जिसका सीधा लाभ आम गरीब जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित में काम करने वाली सरकार है विश्वकर्मा योजना के माध्यम से हर विधानसभा स्तर पर हजार युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा। जिसका सीधा लाभ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे शिल्पकारों को मिलेगा।
मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है जनहित में काम कर रही है पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि मोदी सरकार जनहित में काम करने वाली एकमात्र सरकार है विश्वकर्मा योजना के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले शिल्पकारों को सीधा लाभ देने का काम किया है इस से छोटे छोटे स्तर पर काम करने वाले युवाओ को लाभ देने के लिए संकल्पित है। एससी आयोग के पुर्व चेयरमैन शिवधारी राम ने कहा कि भाजपा सरकार ही देश एवं राज्य में विकास कर सकता है मोदी सरकार ने आजाद भारत में पहली बार शिल्पकारों के लिए तोहफा दिया है बैठक को भाजपा नेता बिनय चौबे सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया।
मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री विकास स्वदेशी उपाध्यक्ष हरेंद्र दुबे संजय भगत मुरली श्याम सोनी उमेन्द्र यादव राजीव रंजन तिवारी मंत्री मधुलता कुमारी स्वाति तिर्की ठाकुर प्रसाद महतो गौरी बिंद मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी सोशल मीडिया प्रभारी गुड्डू तिवारी संजीत तिवारी बृजेन्द्र पाठक नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप भाजयुमो पलामू जिला प्रभारी रामाशीष तिवारी जिलाध्यक्ष रितेश चौबे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलला दुबे अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नशरुद्दीन अंसारी जितेन्द्र चंद्रवंशी टिंकू गुप्ता मुरारी यादव कंचन जायसवाल अंजलि गुप्ता पार्वती सिंह जयप्रकाश यादव उदय कुशवाहा कन्हाई प्रसाद सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play