whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27186870
Loading...


अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन आदित्य बिड़ला ने बीएसकेडी पब्लिक स्कूल को तथा जेपीएस स्कूल ने डीएवी मॉडल को 54 रनो से हराया

location_on गढ़वा access_time 20-Dec-23, 05:24 PM visibility 673
Share



अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता  के पांचवे  दिन   आदित्य बिड़ला  ने बीएसकेडी पब्लिक स्कूल को तथा जेपीएस स्कूल ने डीएवी मॉडल को 54 रनो से हराया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे हैं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन जूनियर वर्ग में आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेहला ने बीएसकेडी पब्लिक स्कूल को 84 रनो से जेपीएस स्कूल ने डीएवी मॉडल को 54 रनो से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में टॉस जीतकर आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट होकर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें सिद्धार्थ का 39 और नमन का 45 रन शामिल है। बीएसकेडी की ओर से विशाल और प्रतीक ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किया जवाबी पारी खेलने उतरी बीएसकेडी की टीम 76 रनों पर ही सिमट गई टीम की ओर से अनूप ने सर्वाधिक 17 और राहुल ने 13 रन बनाएं आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेहला की ओर से सिद्धार्थ ने पांच,नमन और अरबाज ने दो-दो विकेट प्राप्त किया।
वही दूसरे मैच में जेपीएस स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अजमल के 44, रेहान के 43 रनो के सहयोग से निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 173 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया।जवाबी पारी खेलने उतरी डीएवी मॉडल की टीम आर्यन के 26 ओर दीपक के 25 रनो के सहारे 118 रन ही बना पाईं।जेपीएस की और से कुंदन ने तीन विकेट लिया। मैंने ऑफ द मैच मैच का पुरस्कार आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेहला के सिद्धार्थ को और जेपीएस स्कूल के अजमल को जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश मुर्मू , प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सुशील केशरी,नवनीत शुक्ला, सचिव आनंद सिन्हा,धर्मेंद्र सिंह,चंदन कश्यप ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश मुर्मू ने कहा कि इस प्रतियोगिता में पहुंचकर उन्हें अपने स्कूली जीवन की याद ताजा हो गई।
खेल जीवन के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इनसे हमें प्रतिस्पर्धा, अनुशासन तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। खेलों को अपने जीवन का अंग बनायें। अच्छा खिलाड़ी अपनी खेल कला हमेशा अन्य खिलाड़ियों में बांटता है।नवनीत शुक्ला ने कहा कि खेल से न सिर्फ मनोरंजन होता है, बल्कि यह कई तरह से हमें लाभ पहुंचाता है एवं हमारे अंदर स्फूर्ति लाने का काम करता है।साथ ही स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। सुशील केशरी ने कहा कि दोनो टीम के लोगो ने बेहतर खेल के साथ साथ बेहतर खेल भावना का परिचय दिया है।इस मौके पर आशुतोष रंजन, प्रवीण मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, प्रिंस खान ,विशाल कुमार, आलोक ,आदित्य ,धीरज दुबे, अभिषेक कुमार, मनीष पाठक,अनिल मेहता,पंकज सोनी,प्रफुल,रंजीत तिवारी,विनय पांडे सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play