whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193645
Loading...


श्री वंशीधर नगर

location_on श्री वंशीधर नगर access_time 19-Dec-23, 06:00 PM visibility 671
Share



श्री वंशीधर नगर


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



श्री वंशीधर नगर: -अनुमंडल मुख्यालय स्थित ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को 25 दिव्यांगों के बीच दिव्यांगता प्रमाणपत्र का वितरण किया गया.ट्रॉमा सेंटर में दिव्यांगों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिये शिविर का आयोजन किया गया था.शिविर का शुभारंभ जिप सदस्य रानी बाला, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे,अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गोकुल प्रसाद,विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ,विभूति भूषण चौबे ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया.शिविर में जिला से आये नेत्र विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एस के रमण ने दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच किया.11 नेत्र रोग से ग्रसित तथा 14 हड्डी रोग से ग्रसित दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया.शेष 31 लोगों को अगले दिन सदर अस्पताल ओपीडी में जांच के लिये बुलाया गया है.मौके पर जिला से आये सहायक दिनेश उरांव,विपेश राज तामांग,कार्यालय सहायक राजेश कुमार सिन्हा,करुणा कुमारी,शैलेन्द्र कुमार,एमपीडब्ल्यू अशफाक अहमद,एमटीएस विजय पाठक,संजय कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित थे. :-वार्ड सदसयो के दूसरे बैच का प्रशिक्षण सम्पन्न श्री बंशीधर नगर-प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायती राज अधिनियम के तहत पंचायत चुनाव 2022 के संपन्न होने के पश्चात वार्ड सदस्यों के दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण मंगलवार को सम्पन्न हो गया. दूसरे बैच में नरही,कुशदण्ड, चितविश्राम व हुलहुला खुर्द पंचायत के वार्ड सदस्य शामिल हुये. प्रशिक्षण में सभी वार्ड सदस्यों को पंचायती राज अधिनियम के तहत त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद के गठन एवं उसके कार्य प्रणाली, ग्राम सभा, स्थायी समितियां आदि की जानकारी विस्तृत रूप से दिया गया. मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया कि प्रशासन की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत होता है. ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम सभा में वार्ड सदस्य की भूमिका सबसे बड़ी होती है. सभी वार्ड सदस्यों को ग्राम पंचायत के कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी होना चाहिये.इसके साथ ही वार्ड सदस्यों को ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण में वार्ड सदस्यों की भूमिका से संबंधित जानकारी दिया गया. संविधान के 73वे संशोधन के तहत त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का गठन की जानकारी भी दिया गया.सभी वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षक दिलीप तिवारी तथा दुर्गेश कुमार ने प्रशिक्षण दिया.प्रशिक्षण में शारदा पासवान,किशोर कुमार,सलीम अंसारी,फुलझरी देवी,मंजू देवी,लालती देवी,बसंत प्रसाद,मुन्ना मेहता,कविता देवी,छाया सिंह,तेतरी देवी,लालजी राम,शीला देवी,शर्मा राम,मो0इस्लाम,मीना देवी,प्रेमा देवी,सोनी देवी,सरिता देवी,जुरेदा प्रवीण सहित सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे. श्री बंशीधर नगर:- नगर पंचायत के वार्ड नं 12 व 13 में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंचल अधिकारी सुनील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी तथा बिस सुत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि सरकार की ओर से जो सभी योजना जो चल रही है जैसे सर्वजन पेंशन योजना,‌ आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना तथा राशन कार्ड से संबंधित सभी योजनाओं का लाभुक लाभ लें। दिन मंगलवार को 12 व 13 वार्ड में सरकार आपके द्वारा का कैंप लगाया गया है और 22 दिसंबर को नगर पंचायत के द्वारा वार्ड 14 व 15 में कैंप लगाया जायेगा। इस कैंप में विधवा, विकलांग, जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है और जो लोग कंबल नहीं ले पाये है वह नगर पंचायत कार्यालय में आधार कार्ड का कॉपी लेकर आए उन्हें कंबल वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में अंचल अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का स्टॉल लगाया गया है जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची में नाम जोड़ने, फोटो बदलने तथा पहचान पत्र में सुधार करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिससे कि उनके मतदाता पहचान पत्र में सुधार हो जाए। इस कैंप में राशन कार्ड में नाम जोड़ने, पेंशन से संबंधित, भूमि विवाद तथा भुमि अपडेशन का आवेदन देकर इस कैंप में लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम में 219 आवेदन आए जिसमें 130 आवेदन का निष्पादन किया गया तथा 89 आवेदन लंबित है। आयुष्मान कार्ड योजना 26 , राशन कार्ड में संशोधन 25, पीएम आवास शहरी 66, कंबल वितरण 80 , सर्वजन पेंशन योजना 14, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 5 , जन्म प्रमाण पत्र 1 तथा पीएम स्वनिधि 2 आवेदन आए।
जिसमें आयुष्मान कार्ड योजना 20 का निष्पादन , राशन कार्ड 10,कंबल वितरण 80, जन्म प्रमाण पत्र 1, पीएम स्वनिधि निधि 2, सर्वजन पेंशन योजना 12 तथा सावित्रीबाई फुले योजना 5 का निष्पादन का किया गया है।इस कार्यक्रम में सभी विभागों का अलग अलग स्टॉल लगाया गया था। मौके पर नगर पंचायत नगर प्रबंधक रवि कुमार व परिमेय मंडिलवार, भ्रदुल चंद्रवंशी, किरण देवी, मुकेश कुमार, आशीष कुमार तथा ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play