whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203206
Loading...


अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन सीपी मेमोरियल स्कूल तथा ब्राइट फ्यूचर स्कूल ने जीता मैच

location_on गढ़वा access_time 19-Dec-23, 04:37 PM visibility 664
Share



अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन सीपी मेमोरियल स्कूल तथा ब्राइट फ्यूचर स्कूल ने जीता मैच
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सुशील केशरी, उमेश सिंह एवं अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे हैं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन सीपी मेमोरियल स्कूल ने टेंडर हार्ट स्कूल को 56 रनों से ब्राइट फ्यूचर स्कूल ने सेंट्रल स्कूल को 23 रनो से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया । पहले मैच में सीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रवि पाल के तूफानी पारी नाबाद शतक 126 रन और बिपुल के नाबाद 45 रनो के सहयोग से एक विकेट के खोकर 218 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया। टेंडर हार्ट की ओर से मुकेश ने एक विकेट प्राप्त किया। 219 रनो के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी टेंडर हर्ट की टीम हिमांशु के 30 और रुद्र के 27 रनो के सहयोग से निधारित ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन ही बना पाई।
सीपी मेमोरियल की और से सत्यम ने दो विकेट प्राप्त किया। दूसरे मैच में स्कूल ब्राइट फ्यूचर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनिश अंसारी के 80 रन की बदौलत 126 रनों का स्कोर खड़ा किया। सेंट्रल पब्लिक स्कूल की और से जिशान ने चार विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी सेंट्रल पब्लिक स्कूल मदरसा रोड की टीम ने फेजान राजा के 29 और बादशाह के 16 रन के सहयोग से 103 रन ही बना सकी। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार सीपी मेमोरियल स्कूल के रवि पाल को और स्कूल ब्राइट फ्यूचर के यूनिस अंसारी को संघ के उपाध्यक्ष सुशील केशरी, उमेश सिंह ने प्रदान किया। प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक सुशील केशरी ने कहा कि आप लोगो ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है।
आप सभी लोग नियम का पालन करें। आदित्य बिड़ला के शिक्षक उमेश सिंह ने कहा की जो खिलाड़ी अपने फिटनेस और स्वस्थ शरीर को स्वस्थ रखेगा वही खिलाड़ी बेहतर कर सकता है। खेल हमें जीवन में बहुत कुछ सीखना है और हम सभी को मेंटली और फिजिकली स्ट्रांग बनता है। इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, प्रवीण मिश्रा, नवनीत, प्रिंस खान, मनीष, विशाल कुमार, आलोक, आदित्य, धीरज, अभिषेक द्विवेदी, अमित उपाध्याय, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे। रवि कुमार (शतक वीर) गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में सीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के रवि पाल ने नाबाद 128 रन बनाकर प्रतियोगिता का दूसरा शतक अपने नाम किया। रवि ने कहा कि वह प्रतियोगिता का दूसरा शतक बनाकर वह काफी खुश है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play