whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27171142
Loading...


खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 09-Dec-23, 06:34 PM visibility 737
Share



खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : r: भवनाथपुर प्रखंड क़े झगड़ाखाड स्थित कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 16 छात्रों को विनय कंस्ट्रक्शन कंपनी सोलापुर महाराष्ट्र मे नौकरी मुहैया कराई है। गुरुकुल मैं आयोजित विशेष आयोजन में छात्रों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीड़ीओ नंदजी राम ने नियुक्ति पत्र दिया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि बीडीओ नंदजी राम ने कल्याण गुरुकुल परिसर में हलदर पौधा रोपण किया।इस मौके पर बीडीओ नंदजी राम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुकुल के कई छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार पा चुके है। उनकी अर्थिक स्थिति भी अब पहले से बेहतर हो गई है। कहा कि सरकार का यह लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रो मे रहने वाले युवा वर्ग जो कम पढ़े लिखे है उन्हें भी हुनरमंद और दक्ष बनाना है, प्रशिक्षण लेंगे तभी रोजगार का सृजन हो पाएगा, कम पढ़े लिखें बच्चों मे भी काभी क्षमता होती है सिर्फ उन्हें प्रशिक्षित करने की जरूरत है, उन्होंने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए छात्रों से ईमानदारी से कम करते हुए राज्य का नाम रोशन करने का आग्रह किया।
कल्याण गुरुकुल के प्राचार्य बृज किशोर सिंह ने बताया कि यह 37वां बैच है जो प्रशिक्षण प्राप्त कर बाहर जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के अन्य युवाओं से भी कल्याण गुरुकुल से जुड़ने की अपील की और कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवक प्रशिक्षित होंगे, तो बेरोजगारी कम होगी। मौके पर बनसानी पंचायत के मुखिया पति राजेश्वर पासवान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव,निरंजन पाठक, वीआरपी लालधारी सिंह, मोहित भूइया, बालदेव सिंह,जनक राम, ट्रेनर विजय शर्मा, रमेश उरांव, samil, सहित अन्य लोग उपस्थित थे। - थाना क्षेत्र के मकरी पंचायत के पंचायत भवन में भवनाथपुर पुलिस के द्वारा वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी गई।
मौके पर लोगो के बीच जानकारी देते हुए एस आई कुंदन कुमार यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियम का पालन करना बहुत जरूरी है दिन प्रतिदिन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना बढ़ती जा रही है बाइक से बिना हेलमेट के घर से बाहर कभी नही निकले और अपने परिवार के लोगो को भी जागरूक करे कि बिना हेलमेट के घर से नही निकले। शराब पी कर कभी भी गाड़ी नही चलाएं। वहीं उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों के कहा कि अपने अपने वार्ड में शराब और सड़क सुरक्षा के नियम का पालन कराने को जागरूक करे। इस मौके पर मुखिया पति धनंजय साह, एस आई राजू उरांव, ए एस आई प्रभु प्रसाद मेहता, बाला यादव, काली चरण राम, रवि पाल, सहित अन्य ग्रामीण एवं वार्ड सदस्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play