मझिआंव :
प्रखंड 20सूत्री की बैठक 20को: 20सुत्री की प्रखंड सभागार में 20दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत ने बताया कि उक्त बैठक के संबंध में 20सूत्री अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, सासंद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि,जिपस प्रखंड व अंचल कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों, ग्रामीण बैंक, एसबीआई बरडीहा शाखा, एवं सेंट्रल बैंक चंद्री के तीनों बैंक के शाखा प्रबंधकों, चिकित्सा पदाधिकारी,पशुपालन पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग को पत्र के माध्यम से सूचना देकर बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत ने बताया कि उक्त बैठक के संबंध में 20सूत्री अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,प्रमुख,प्रखंड व अंचल कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों, प्रखंड में कार्यरत सभी बैंक ,अस्पताल, पशुपालन पदाधिकारी ,विधायक व सांसद प्रतिनिधि सहित संबंधित विभाग को पत्र के माध्यम से सूचना देकर बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
राष्ट्रीय लोक अदालत 09दिसम्बर को
मझिआंव: प्रतिनिधि:सेंट्रल बैंक में लोक अदालत 9को : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चन्द्री शाखा द्वारा 09दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि एनपीए ऋण धारकों के लिए यह सुनहरा अवसर है।एक मुश्त ऋण शिविर का आयोजन किया गया है। शाखा प्रबंधक श्री पांडे ने बताया कि वैसे ऋण धारक 09दिसम्बर से पहले भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।साथ हीं उन्होंने कहा कि ऋण धारकों के लिए यह सुनहरा अवसर है, वे ऋण समझौता शिविर में एकमुश्त राशि देकर सरकार द्वारा ब्याज में मिलने वाले छूट का लाभ ले सकते हैं।इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में ऋण धारक लाभ ले सकते हैं ।