whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270388
Loading...


गरबांध में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Dec-23, 06:07 PM visibility 654
Share



गरबांध  में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : गरबांध पंचायत भवन परिसर में सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रमुख उर्मिला देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि लालमोहन प्रसाद यादव, मुखिया सिबिस्टियानी देवी आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। प्रमुख व प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आयोजित शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक इसका लाभ लेने का अनुरोध पंचायत वासियों से किया। कहा कि आपकी समस्याओं व जरूरतों को जानने व उसके समाधान के लिए आपके पंचायत में हम सभी आए हैं। आप अपनी समस्याओं व जरूरतों से संबंधित संबंधित विभाग के स्टॉल पर लिखित आवेदन जमा करें, समाधान की दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा।
शिविर में कल 1342 आवेदन ग्रामीणों के द्वारा दिया गया, जिसमें 283 आवेदन का त्वरित निष्पादन किया गया‌। जबकि 1059 आवेदन लंबित है। इसमें सर्वाधिक आवेदन अबुआ आवास योजना से संबंधित प्राप्त हुआ है। ऑन द स्पॉट आयुष्मान कार्ड का 31, मनरेगा के तहत नए जॉब कार्ड का 60, राशन कार्ड में संशोधन व नया का 32, धोती साड़ी लूंगी वितरण योजना का 9, कंबल वितरण का 10, सर्वजन पेंशन योजना का 32, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का 20, आधार पंजीकरण का 4, स्वास्थ्य जांच का 70 व आजीविका का 15 आवेदन का निष्पादन किया गया। जबकि अबुआ आवास योजना का 936, ऑनलाइन भू अभिलेख का 1, 15वें वित्त का 2, किसान क्रेडिट कार्ड योजना का 4, पेयजल एवं स्वच्छता का 101 व कल्याण विभाग का 15 आवेदन लंबित है।
कार्यक्रम का संचालन पंचायती राज के प्रखंड समन्वयक कौशल कुमार ने किया। मौके पर प्रधान सहायक अनिल कुमार सिंह, झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, पीएम आवास योजना के प्रखंड समन्वयक स्नेहा सिंह सहित प्रखंड कर्मी व बड़ी संख्या में पंचायत वासी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play