धुरकी :
भारतीय जनता पार्टी मंडल धुरकी के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश,में भाजपा के प्रचंड जीत के बाद रविवार को शाम में विजय जुलूस निकाला,जुलूस में बम-पटाखे फोड़ कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खूब जश्न मनाया l
वही विजय जुलूस कर्पूरी चौपाल से शिवरी मोड़ तक निकाला गया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद,अमित शाह जिंदाबाद, बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद, विष्णु दयाल राम जिंदाबाद, भानु प्रताप शाही जिंदाबाद के नारा लगाते हुए जश्न मनाया l
वही सांसद प्रतिनिधि सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि तीनों राज्यों में भाजपा का शुसासन की जीत है l
वही छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान तथा मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कुशासन का अंत हुआ।
और इन तीनो राज्यों में जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए पूरे देश उनके द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजना को जीत का कारण बताया, वही विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला शशक्तिकरण को लेकर किए गए कार्य के कारण उन पर विश्वास दिखाया इस जीत के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं सभी मतदाताओं एवम पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के द्वारा मोदी जी को अपशब्द बोलना और सनातन धर्म का मजाक उड़ाया, जिसका जवाब इस चुनाव में जनता ने दे दिया है।
मौके पर विधायक प्रतिनिधी रामप्रवेश गुप्ता, श्याम किशोर विश्वकर्मा, मंगल यादव, रीना देवी, रामविशुन राम, धनंजय कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी, सहादत अंसारी, एकराम खान, रामप्रवेश यादव, शशि कमलापुरी, नंदकिशोर यादव,कमलेश सिंह गोंड आदि कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।