भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बीती रात्रि भवनाथपुर सब्जी बाजार स्थित पुजेरु साव के घर मे हो रहे अवैध रूप से जुवा के खेल में दो लोंगो को गिरफ्तार किया है।
जबकि अन्य खिलाड़ी मौका के फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे इस मामले को लेकर पुलिस ने आधा दर्जन जुवारियों पर प्राथमिकी दर्ज की है जिसमें अकरम साईं ,आनन्द गुप्ता ,राकेस चन्द्रवंसी ,प्रवीण चन्द्रवंसी ,विजय यादव ,छोटु चन्द्रवंसी के नाम शामिल है।पकड़े गये जुवारी में आनन्द साव व प्रवीन चन्द्रवंसी के नाम शामिल है। जुवारियों के पास से पुलिस ने चौबीस हजार रु नगद ,दो एटियम कार्ड व तास की पैकेट बरामद किया है ।
बताते चले कि एक सप्ताह पूर्व नूतन टीवी में अवैध जुवा के खेल के बारे में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी जिसमे बताया गया था कि भवनाथपुर व इसके आसपास के क्षेत्रों में बिचौलियों द्वारा बड़े पैमाने पर जुवा खेलाया जा रहा है जिसमे यूपी से भी खिलाड़ी पहुँचते जिसमें लाखों रु हार जीत की खेल हो रही है ।
इस मामले में थाना पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी ।परन्तु जुवारियों के नेटवर्क तगड़ा होने के कारण पुलिस को सफलता नही मिल पा रही थी ।परन्तु बीती रात्रि पुलिस इंसेक्टर कृष्णा कुमार को गुप्त सूचना मिलते ही एक टीम गठित कर छापेमारी की गई ।इस छापेमारी अभियान में ऐस आई कुंदन यादव ,रविशंकर रॉय व पुलिस के जवान सामिल थे ।