सगमा : सगमा प्रखण्ड कर मकरी गाँव मे रातभर चले सादी की तैयारी अहले सुबह शोक में बदल गया ।
सगमा प्रखण्ड के मकरी गाँव निवासी 80 वर्षीय भाजपा के पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष बसंत लाल जयसवाल का निधन रविवार को हो गया ।
बसंत लाल जयसवाल के घर से सुबह 10 बजे उनके पोते सुभम जयसवाल की बारात यूपी के गोपीगंज जाना था ।
इसके लिए घर मे सभी मेहमानों की उपस्थिति में शानिवार की शाम को प्रीति भोज का आयोजन किया गया था ।
उनके आकस्मिक निधन से शादी की तैयारी सोक में बदल गया ।
सादी की तिथि व तैयारी को देखते हुए दूल्हा बने सुभम को भरे मन से अपने सहयोगियों के साथ बारात लेकर गोपीगंज जाना पड़ा ।
इधर बसंत लाल के निधन के बाद पूरा गांव सोक में डूब गया जबकि परिजनों को रोने से कोहराम मचा हुआ है ।
इसकी सूचना पर मकरी गाँव निवासी मृतक के भतीजे भाजपा के ब्यापार प्रकोष्ट के जिला संयोजक राजेस जयसवल ने बताया कि इस घटना के बाद आनन फानन में कुछ लोगो के साथ सादी की बारात भेज दिया गया है जबकि दूल्हा सुभम के पिता व मृतक बसंत लाल के छोटे पुत्र नागेंद्र जयसवल को अपने एकलौते पुत्र सुभम की सादी में सामिल नहीं होने का मलाल है तो दूसरी ओर अपने पिता के निधन से चीत्कार मारकर रोने से पूरे घर मे सोक की लहर छा गया है ।
पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि बारात लौटने के बाद घट टांगने का रस्म पूरा किया जाएगा ।
इस बीच मृत्यु की खबर सुनकर विधायक भानुप्रताप साही ने अपने सेल फोन पर सोक प्रकट किया है जबकि मृतक के घर पर सोक प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है ।
सोक प्रकट करने पहुँचने वालो में मुख्यरूप से मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव विधायक प्रतिनिधि राजेस बैठा धर्मजीत यादव बबलू ठाकुर पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुषवाहा सखिचन्द प्रजापति पूर्व जीप सदस्य नन्दगोपाल यादव सोनू मौर्या रामचन्द्र साह का नाम मुख्यरूप से सामिल है ।