whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264829
Loading...


जननायक कर्पूरी ठाकुर चेतना मंच गठित,राकेश ठाकुर अध्यक्ष व नंदकिशोर यादव बने सचिव

location_on बंशीधर नगर access_time 02-Dec-23, 06:29 PM visibility 660
Share



जननायक कर्पूरी ठाकुर चेतना मंच  गठित,राकेश ठाकुर अध्यक्ष व नंदकिशोर यादव बने सचिव


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : :- श्री बंशीधर नगर-धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी चौपाल में पूर्व मुखिया रामबदन राम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर जन नायक कर्पूरी ठाकुर चेतना मंच का गठन किया गया. बैठक को सम्बोधित करते हुये पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी ने कहा कि धुरकी में कई वर्षों पूर्व से जन नायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगी है.प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को उनका जयंती व 17 फरवरी को पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाया जाता है.उन्होंने कहा कि इस सिलसिले को जारी रखने तथा प्रतिमा व स्थल की देखभाल करने के उद्देश्य से एक कमिटी के गठन किया जा रहा है.कमिटी के पदाधिकारियों की जिम्मेवारी होगी कि वे प्रत्येक वर्ष जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती व पुण्यतिथि समारोह का भव्य आयोजन करें तथा उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाएं. बैठक में सर्वसम्मति से जननायक कर्पूरी ठाकुर चेतना मंच का गठन किया गया.सर्वसम्मति से पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी,सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम जायसवाल, मुखिया हरिलाल सिंह,महबूब अंसारी,रघुनाथ सिंह व सुदर्शन प्रसाद गुप्ता को संरक्षक,राकेश ठाकुर को अध्यक्ष,रामाशंकर जायसवाल को उपाध्यक्ष, नंदकिशोर यादव को सचिव,घनश्याम प्रसाद को संयुक्त सचिव ,कृष्णा कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा 26 सदस्यीय कार्यकारिणी में भागीरथी प्रसाद,मोतीचंद ठाकुर,रमजान अंसारी,रामकिशुन राम,गणेश ठाकुर,नंदकिशोर चंद्रवंशी, दिनेश ठाकुर,रूपलाल ठाकुर,अयोध्या यादव,अरविंद गोड़, विनोद परहिया,रामचन्द्र ठाकुर,गोपाल केशरी,शिवपूजन ठाकुर,रघुनाथ यादव,लक्ष्मण भुइयाँ, सूबेदार गोड़, समरथ गोड़, इंद्रदेव केशरी,बेलाल अंसारी,अशर्फी साव,रघुनाथ ठाकुर,हरिवंश कोरवा,रामदास भुइया,उदय केशरी,सीताराम भुइयां के नाम शामिल है.मंच के गठन के बाद सर्वसम्मति से जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थल व लोहिया आश्रम के जीर्णोद्धार के लिये स्थानीय प्रशासन से सहयोग लेने, जननायक कर्पूरी ठाकुर का शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया.बैठक में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play