whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221201
Loading...


रौशन पाठक झामुमो में हुए शामिल

location_on गढ़वा access_time 01-Dec-23, 06:26 PM visibility 688
Share



रौशन पाठक झामुमो में हुए शामिल


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : : गढ़वा- रंका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को बड़ा झटका लगा है। उनके राइट हैंड कहे जाने वाले प्रकाशचंद्र पाठक उर्फ़ रौशन पाठक ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर की मौजूदगी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष श्री पाठक झामुमो में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ने माला पहना कर उन्हें पार्टी में शामिल किया। ज्ञात हो कि रौशन पाठक पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के राइट हैंड कहे जाते थे। गुरुवार को पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष उन्होंने झामुमो का दामन थाम लिया।
इसकी गढ़वा में काफी चर्चा है। रौशन पाठक ने पूर्व विधायक के शुरुआती चुनाव से ही साथ मिलकर काम किया था। उनका झामुमो में जाना पूर्व विधायक के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। झामुमो में शामिल होने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री पाठक ने कहा कि वे गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हैं। आम लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए वे लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा पूर्व विधायक के साथ रहकर काफी घुटन महसूस हो रही थी। उनके कथनी एवं करनी में काफी अंतर है। जिस कारण क्षेत्र में भी आम लोगों के बीच शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही थी।
आज मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में गढ़वा में चौतरफा विकास की गंगा बह रही है। उनके किए जा रहे हैं कार्यों एवं हेमंत सरकार की नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर वे झामुमो में शामिल हुए हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play