whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27219006
Loading...


एसडीओ ने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 का किया समीक्षा

location_on बंशीधर नगर access_time 01-Dec-23, 06:12 PM visibility 668
Share



एसडीओ ने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 का किया समीक्षा


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अनुमंडल कार्यालय के सभागार कक्ष में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने 81 भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी बीएलओ सुपरवाइजर के साथ निर्वाचन से संबंधित मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 की समीक्षा बैठक किया। उक्त बैठक में सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 प्रारंभ है। 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी व्यक्तियों का नाम जोड़ने हेतु निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया गया। बैठक में ब्लैक एंड वाइट फोटो के स्थान पर प्रपत्र 8 के माध्यम से रंगीन फोटो जोड़ने का कार्य करे।
।सभी सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत डोर टू डोर विजिट के दौरान सभी बीएलओ को मतदान केंद्र पर निर्धारित लक्ष्य से अवगत कराते हुए उन्हें शत प्रतिशत सुयोग्य व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करेंगे | सभी सुपरवाइजर को बताया गया कि घर पर जाकर घर पर नोटेशन हाउस नंबर लिखना अनिवार्य है। इसी के आधार पर मतदाता सूची में अंकित घर के सभी सदस्यों का नाम एक जगह अंकित हो पाएगा।समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने संबंधीत प्रपत्र 6 बी भरेंगे , जिसे शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सुपरवाइजर अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत बीएलओ के द्वारा किए गए कार्यों का गहन पर्यवेक्षण व समीक्षा करेंगे तथा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने एवं कार्य नहीं करने वाले बीएलओ को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाई के लिए प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे|उन्होंने सुपरवाइजर को निर्देश दिया कि मतदाता सूची में महिला पुरुष लिंगानुपात को राज्य के अनुपात 933 के बराबर लाने हेतु गहन अभियान चलाते हुए सभी योग्य व्यक्तियों खासकर महिलाओं का विशेष रूप से मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर एवं विशेष प्रचार प्रसार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
घर-घर सत्यापन के दौरान वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता को जागरूक करे। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी सुपरवाइजर, बिएलओ के साथ समीक्षा बैठक किया गया। उन्होंने ने कहा कि 4 दिसंबर और 5 दिसंबर को अपने-अपने प्रखंड के विद्यालयों तथा इंटरमीडिएट विद्यालयों में कैंप लगाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य, मतदाताओं के लिए नाम जोड़ने, मतदाता लिस्ट से नाम हटाने, नाम में सुधार करने के लिए कार्य करेंगे तथा मतदाताओ को जागरूक करेंगे। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी , सुपरवाइजर, निर्वाचन कंप्यूटर ऑपरेटर कमल किशोर, उपेन्द्र कुमार तथा सभी बीएलओ मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play