गढ़वा :
गढ़वा थाना क्षेत्र के उरसुगी गांव में बच्चों को खेलने को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति दल्लू उरांव का पुत्र मनोज उरांव बताया गया है उसे इलाज के लिए गठवा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में मनोज उरांव ने बताया कि प्रकाश उरांव के दरवाजे पर उसके छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे इसी दौरान प्रकाश उरांव ने बच्चों को खेलने से मना किया इसी बात को लेकर दोनों के बीच आपस में नोक झोक हो गया इसके बाद प्रकाश उरांव राजा उरांव शंकर उरांव व संगीता देवी ने मिलकर मनोज उरांव को मारपीट कर घायल कर दिया नया घटना के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया इस संबंध में मनोज उरांव ने गढ़वा थाने में उक्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है
गढ़वा : मझिआंव थाना क्षेत्र के अधौरा गांव के चाकापर टोला में शुक्रवार की सुबह में छोटन कुमार पिता परमा राम मारपीट की घटना में घायल हो गया।
सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि छोटन कुमार ने अपने गांव के ही अक्षय कुमार पिता कैलाश राम से 500 रुपये लिए थे। लेकिन उसे लौटा नहीं सका था। गुरुवार की रात में छोटन कुमार एवं अक्षय कुमार के बीच पैसे लौटाने को लेकर नोंकझोंक हुई थी। शुक्रवार की सुबह में जब छोटन कुमार ने शौच के लिए जा रहा था। तब अक्षय कुमार एवं छोटू कुमार ने उस पर हमला कर दिया। उन दोनों ने मिलकर छोटन कुमार की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद घायल छोटन कुमार ने मझिआंव थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।