whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221150
Loading...


ऑटो पलटने से आधा दर्जन लोग हुए घायल

location_on भवनाथपुर access_time 28-Nov-23, 04:13 PM visibility 672
Share



ऑटो पलटने से आधा दर्जन लोग हुए घायल


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय से आगे कर्पूरी गेट के समीप मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ऑटो पलटने से उस पर सवार छः लोग घायल हो गए। घायलों में खरौंधी थाना क्षेत्र के बैतरा गाँव निवासी कैलाश राम 60 वर्ष, कबूतरी देवी 45 वर्ष, डोमन राम 75 वर्ष, प्रेमचंद राम 46 वर्ष, पुनीता देवी 27 वर्ष तथा कैलान के बहेरवाखाडी निवासी चमेली देवी पति अयोध्या भुंइया व गीता देवी 25 वर्ष का नाम शामिल है। उक्त सभी घायलों को स्थानीय युवक गुड्डू यादव, अनिल राउत, गोल्डेन, त्रिपुरारी, सोनू व अजित कुमार ने घटनास्थल से उठाकर ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद पुनीता देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त सभी लोग टेम्पो पर सवार होकर खरौंधी थाना के बैतरा गाँव से श्रीबंशीधर नगर कोर्ट में जमीन की रजिस्ट्री कराने जा रहे थे, तभी प्रखंड मुख्यालय से आगे कर्पूरी गेट के पास एक अन्य टेम्पो को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर टेम्पो बीच सड़क पर पलट गई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना के एएसआई मुनेश्वर राम विरोधी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे तथा घायलो से जानकारी लेने के बाद दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो को जब्त कर थाना लाया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play