whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27246362
Loading...


मुख्यमंत्री के पेस्का में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक ने किया मुआयना

location_on मेराल access_time 25-Nov-23, 04:56 PM visibility 661
Share



मुख्यमंत्री के पेस्का में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक ने किया  मुआयना


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल प्रखंड के पेशका हाई स्कूल के मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडे, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय,एसडीओ विजय कुमार,सहित अन्य पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण, कार्यक्रम स्थल, पब्लिक दीर्घा, तथा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई तथा संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विदित हो कि आगामी 30 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के साथ-साथ गढ़वा जिले का विकास एवं समस्याओं की समीक्षा के लिए गढ़वा आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले के सभी विभाग के अधिकार सक्रिय हैं। डीसी ने उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो अंचल अधिकारी यशवंत नायक तथा सभी विभागों के प्रतिनिधियों से एक-एक कर कार्यक्रम की तैयारी के बारे में पूछताछ किया और आवश्यक निर्देश दिए। एसपी दीपक कुमार पांडे ने डीएसपी तथा पुलिस पदाधिकारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूछताछ करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिया ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। इस अवसर पर मुखिया राम प्रताप साह करीब अंसारी वीरेंद्र नाथ तिवारी, सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play