मेराल : शुक्रवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक मेराल के शाखा प्रबंधक उज्जवल कुमार ने अपने बैंक खाता धारक प्रमिला देवी के आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके पति उदय उरांव को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख का चेक प्रदान किया ।
शाखा प्रबंधक उज्जवल कुमार ने बताया कि मेराल प्रखंड के बाना गांव के रामबांध टोला निवासी प्रमिला देवी ने झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र बाना गांव में प्रमिला देवी द्वारा खाता खुलवाया गया था जिसका संचालक मोहम्मद एजाज अंसारी है। उस खाते से प्रमिला देवी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना के तहत 436 रुपए के प्रति सालाना प्रीमियम कराई थी महिला का यह प्रीमियम पहला वर्ष था जो 2022 के दिसंबर माह में कराई थी प्रमिला देवी के 37 वर्ष के उम्र में मृत्यु 25 /3/ 2023 की हो गई।
प्रमिला देवी के परिजनों द्वारा सभी आवश्यक कागजात को तैयार कर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक मेराल में दिया गया। परिजनों द्वारा दिए गए डेथ क्लेम आवेदन के आधार पर बैंक द्वारा जांच की प्रक्रिया पूरा कर 24 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को मृतक के पति को बैंक शाखा मेराल में बुलाकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख का चेक दिया गया। शाखा प्रबंधक उज्जवल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना से हर खाता धारकों को जुड़ना चाहिए जिससे किसी घटना दुर्घटना आकस्मिक मौत होने पर सीधा उनके परिजनों को लाभ मिलेगा। जिस तरह से प्रमिला देवी के परिवार को आज इसका लाभ मिल पाया। यह पैसा मृतक प्रमिला देवी के परिवार को भरण पोषण में काम आ सकेगा।
चेक वितरण के मौके पर बैंक कैशियर उमेश कुमार जितेंद्र कुमार बना पंचायत के वार्ड सदस्य शिवनाथ राम अशोक मिश्रा इत्यादि शामिल थे।