भवनाथपुर :
प्रखंड क्षेत्र के मकरी पंचायत के पंचायत सचिवल परिसर में शुक्रवार को सरकार की महत्वकांक्षी कार्यक्रम आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, बीडीओ नंदजी राम, सीओ रामा शंकर श्रीवास्तव, जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा, उप प्रमुख पिंटू टोप्पो,मुखिया सरिता देवी, बीडीसी रीता देवी एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव के ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान विभिन्न विभाग के स्टाल लगाये गये। जिसमें लाभुकों ने जरूरत के हिसाब से संबंधित स्टोलों में जाकर अपना आवेदन जमा किया।
मौके पर श्री बंशीधर नगर एसडीओ रतन कुमार सिंह ने कहा कि आपके पंचायत मे सरकार आपके द्वार आपको लाभ देने पहुंची है,कहा कि सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ लाभुकों को मिलेगा।
कहा कि सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं चलाई जाती है लेकिन जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ ग्रामीण नहीं ले पाते हैं। इसलिए वे अधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का लाभ लें,अभियान की पूर्ण सफलता तभी है जब अधिक से अधिक नागरिक इससे लाभान्वित हों।वहीं श्रीबंशीधर एसडीओ रतन कुमार सिंह, प्रमुख शोभा देवी एवं बीड़ीओ नंदजी राम ने संयुक्त रूप से जेएसएलपीएस के पांच सखी मंडल की महिलाओं को रोजगार के लिए 7लाख50हजार का चेक दिया, 25 लोगों को बीच कंबल वितरण , एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल, सावित्रीबाई फुले के तहत 10छात्राओं को पांच हजार छात्रवृत्ति का चेक, 10 छात्र-छात्राओं को साइकिल के लिए4500सौ का चेक दिया गया। वही मनरेगा के तहत पांच कुआं स्वीकृति किया गया।
इस शिविर मे 1300 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम का संचालन बीपीओ तहमिद अंसारी एवं जयराम पासवान ने किया l इस मौके पर सीआई विभूति नारायण सिंह, जेई श्याम चौधरी, प्रेमचंद गुप्ता, चंदन कुमार,रोजगार सेवक दयानंद प्रजापति, पंचायत सेवक विष्णु प्रसाद,शशि कुमार, मनोज गुप्ता,अजीत सिंह, भुनेश्वर प्रसाद सिंह, सुनील तिवारी,बीपीएम नीरज कुमार, अशोक कुमार,रवि कुमार, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गणपत राम, चंदन कुमार, विष्णु उरांव, कर्मचारीगौरव कुमार,मानस कुमार,सुमित देव सहित कई लोग उपस्थित थे l
थाना क्षेत्र में मानो प्रशाशन को चुनोतियाँ देते हुए इन दिनों बड़े पैमाने पर जुआ का खेल विचौलियों के सह पर खेलाया जा रहा है जिसके कारण कुछ लोग फल फूल रहे है।
रोजाना इस धंधे में लाखो रुपये का वारा-न्यारा हो रहा है। सुबह से ही जुआरियों का जमावड़ा फोन से होने लगता है, और खेल शुरू होने के बाद देर शाम तक चलता रहता है। जुआरी गांव सहर से दूर सूनसान खेत व आस पास के जंगलो में बैठकर इस धंधे को बिना किसी भय के अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन को अवैध जुआ का कारोबार होने की पुख्ता सूचना के बाद भी जुआरियों के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई नही होने जुआरियों के हौसले बुलंद है। जानकारी के अनुसार जुआ का अवैध धंधा थाना क्षेत्र के सरैया , बेलपहाडी ,सिंघिताली के दुधवनिया जंगल, मुसकैनी पहाड़, राजदहवा नदी, पुरानी कॉलेज के पीछे, शिवा ढोढा , टाउनशिप हिलभिव क्लब के पास सहित अन्य क्षेत्र में जगह बदल बदल कर जुआ खेला जा रहा है ।
इस जुवा के खेल में युवा लोग अपनी गाढ़ी कमाई जुआ में दांव पर लगा देते हैं। इस धंधे में सनलिप्त अधिकतर नवयुवकों की संख्या होती है। जुआ का धंधा बदस्तूर जारी होने के कारण कई घरों के लोग बर्बाद हो चुके हैं, और बदहाली का जीवन-यापन करने पर मजबूर हैं।बताते चलें कि बुधवार को जुवा की खबर प्रकाशित होने के बाद भवनाथपुर पुलिस इंसपेक्टर कृष्णा कुमार ने संज्ञान लेते हुए एक टीम गठित कर छापेमारी की तैयारी की थी परन्तु खबर लीक होने के कारण जुवारी भागने में सफल रहे ।
इस संबंध में भवनाथपुर पुलिस इंसेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में जुआ के इस अवैध खेल को रोकने के लिए कई बार मेरे द्वारा जुआरियों को पकड़ने के लिए प्रयास किया गया परन्तु थाना से निकलते ही छापामारी की भनक जुआरियों तक पहुँच जाती है, लेकिन अब पुलिस जुआरियों पर नकेल कसने के लिए उन्हें चारो तरफ से घेरने की तैयारी कर ली है ।
प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित एसएफसीआई गोदाम में काम कर रहे एक मजदूर मकरी निवासी लालमुनी साह को गुरुवार को चलुआ यादव नामक एक युवक ने पीटकर तथा दांत से काटकर घायल कर दिया। घायल लालमुनी साह ने थाने में आवेदन देकर उपरोक्त युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल उसे ईलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल लालमुनी साह ने बताया कि वह शुक्रवार के सुबह गोदाम में पहुंचे ट्रक से अनाज उतार रहा था, तभी उसी जगह के रहने वाले शिवकुमार यादव के पुत्र चलुआ यादव का धमका तथा गाली गलौज करने लगा जब मैं उसे रोका तो उसने मेरे हाथ के अंगुली को अपने दांत से काटकर जख्मी कर दिया साथ ही उसने मुझे पत्थर से मारकर घायल कर दिया।