whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27252271
Loading...


खबर धुरकी से

location_on धुरकी access_time 24-Nov-23, 06:29 PM visibility 695
Share



खबर धुरकी से


गुलाम रब्बानी check_circle
संवाददाता



धुरकी : धुरकी आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड के रक्सी पंचायत‌ के मुखिया अंजु देवी की अध्यक्षता में एवं बीडीओ जुल्फिकार अंसारी की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें मनरेगा योजना, अबुआ आवास, किसान क्रेडिट कार्ड, सावित्री फुले बाई योजना. पीडीएस, भूमि सुधार, स्वास्थ्य शिविर, ई-श्रम, के पेंशन ,अलावे कई तरह का अन्य स्टोल लगाये गये थे, जिसमें पंचायत के लोग अपनी-अपनी समस्या को लेकर लिखित आवेदन देकर रिसीविंग ले रहे थे. कार्यक्रम में भूमि सुधार, आवास एवं मनरेगा से संबंधित सबसे अधिक आवेदन दिए गये, समाचार लिखे जाने तक कुल आवेदन की संख्या उपलब्ध नहीं हो सकती थी, कार्यक्रम में एल आर डीसी अब्दुल समद,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रत्नेश कुमार, सीआई विकास कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, शशि विश्वकर्मा, पंचयती राज्य कोऑर्डिनेटर जितेंद्र कुमार, पीएम आवास के कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार, जेई प्रमेंद्र कुमार विश्वकर्मा, लव कुमार ,पंचायत सचिव जगदीश राम , जेएमएम के अनुमण्ल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय , विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव एवं रामप्रवेश गुप्ता जेएमम के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, सतनारायण बैठा जियाउद्दीन खान, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे, धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाला गांव निवासी 45 वर्षीय रामचन्द्र बैठा की मौत मोटर साइकिल सड़क दुर्घटना में हो गई।
घटना बुधवार की शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार खाला गांव निवासी रामचंद्र बैठा अपने पुत्री को ससुराल यूपी के मोहुदीपुर गांव पहुंचा कर वापस लौटने के क्रम में जैसे ही अपने साढू के घर महुली जाने के क्रम में विंढमगंज से आगे कोलहीन डूबा पेट्रोल पंप से आगे पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक धक्का मारते हुए भाग गई।इधर रामचंद्र को घायल अवस्था में स्थानीय लोगो ने एंबुलेंस से दुद्धी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया,इधर घटना की खबर सुनते ही गांव में चित्कार मच गई, शव को यूपी पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल दूधी भेज दिया एवं शव को पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया, परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे, लोगों के आंसू नहीं थम रहे थे, क्योंकि रामचंद्र बैठा ने गांव में अलग पहचान बनाई थी, उन्होंने निशुल्क विद्यालय में 2 वर्षों तक बच्चों को शिक्षा देने का काम किया था, किसी भी सरकारी कार्य के लिए आवेदन फॉर्म भरना उनका एक अलग पहचान बन जाया करता था, और लोगों को विश्वास भी होता था, उनका जीवन काफी संघर्ष एवं कठिनाइयों से भरा पड़ा।
मृतक के 2 पुत्र एवं 2 पुत्री थी, उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया, दाह संस्कार गुरुवार को देर रात्रि में उनके पैतृक गांव खाला में किया गया ,घटना की खबर सुनते ही गांव के बुद्धिजीवी समाजसेवियों ने मृतक घर जाकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया एवं सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play