whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27253059
Loading...


भूमि विवाद में महिला को टांगी से मार कर किया घायल: गढ़वा रेफर:पुरहे एवं नपं में लगा शिविर

location_on मझिआंव access_time 24-Nov-23, 06:21 PM visibility 670
Share



 भूमि विवाद में महिला को टांगी से मार कर किया घायल: गढ़वा रेफर:पुरहे एवं नपं में लगा शिविर


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : बरडीहा थाना क्षेत्र के मझिगांवा गांव निवासी प्रभु रजवार की पत्नी पुनॅवासो देवी 42वषॅ लगभग एवं उसके पति प्रभु रजवार 50वषॅ को टांगी से मार भूमि विवाद में विपक्षी के द्वारा घायल कर दिया गया। जिसका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में करने के बाद चिकित्सकों के द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है।जिसकी प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन घायल पुनवासो देवी ने बरडीहा थाना में देकर कानुनी कारवाई की मांग की है।जानकारी देते हुए घायल पुनॅर्वासो देवी ने बतायी कि गुरुवार के रात्रि लगभग 9:00 बजे अपने घर में खाना खा रहे थे इसी दौरान उसके भूमि विवादके मामले को लेकर विपक्ष मझिगांवा गांव निवासी मुखलाल रजवार एवं उसके पुत्र योगेंद्र रजवार, अरुण रजवार, सोनू रजवार एवं मुख लाल रजवार की पत्नी कुंती देवी अचानक गाली गलौज करते हुए घर में आए एवं इट पत्थर से मेरे पति प्रभु रजवार को मारने लगे, अपने पति को पिटाई होते देख मैं दौड़कर बचाने गई इसी दौरान अरुण रजवार ने टांगी से मेरे माथे पर जानलेवा हमला कर दिया जिसे मेरे माथा कट गया काफी खून बहने लगा मेरे पति किसी तरह मेरे माथा को कपड़ा से बांधकर डर के मारे किवाड़ बंद कर थाना को सूचना दी , सूचना पर पुलिस वारदात मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाना ले गई है।
उक्त सभी पांचों ब्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानुनी कारवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा जिन तीन को पकड़ कर रात्रि में थाना ले गई थी उसमें अरुण रजवार, जोगिंदर रजवार एवं मुख लाल रजवार का नाम शामिल है जबकि बाकी अन्य दो फरार हैं। इधर इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडे ने बताया कि आवेदन मिला है पहले घायल को ईलाज के लिए भेजा गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुरहे एवं नपं में लगा शिविर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रखंड के पुरहे पंचायत सचिवालय एवं नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शिविर कार्य क्रम का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न विभागों से कुल आवेदन प्राप्त हुआ 627 ,जिसमें अस्वीकृत किए गए आवेदनों की संख्या 6 है, कुल निष्पादन आवेदनों की संख्या 27, एवं कुल लंबित आवेदनों की संख्या 594 है ।
पुरहे शिविर में झारखंड सरकार के द्वारा मिलने वाला अबुआ आवास को लेकर काफी भीड़ देखी गई, आवेदन देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी,जिसे पुलिस को भारी मुश्किल के बाद लाइन लगाने में सफलता प्राप्त हुआ। इस शिविर में: अबुआ आवास, पेंशन, श्रम विभाग ,विद्युत विभाग ,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ,मनरेगा ,कल्याण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना ,बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग, पीएचडी विभाग सहित दर्जनों स्टाल लगाए गए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत, सीओ राम जी प्रसाद गुप्ता, रिफ्रेश पटल प्रभारी डॉक्टर गोविंद सेठ, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार यादव, कार्य पालक पदाधिकारी शैलेश कुमार,नाजिर अमित पाठक, प्रधान सहायक अनुप कुमार तिवारी, राकेश श्रीवास्तव,अरविंद श्रीवास्तव प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, कल्याण पदाधिकारी श्रीकांत उपाध्याय,एलियो राजकुमारी सिंह , एसआई विकास कुमार दलबल के साथ,पंचायत सचिव शिव शंकर ठाकुर ,परमानंद प्रसाद ,जयप्रकाश जयसवाल, बीपीओ अखिलेश कुमार, राजन सिंह, प्रखंड नाजिर जितेंद्र कुमार सिंह,अंचल प्रधान सहायक संतोष कुमार दुबे, सहित काफी संख्या में प्रखंड सह अंचल एवं नगर पंचायत के कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play