गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा का पद प्रतिष्ठापन समारोह,वर्ष 2020,21 के लिए फराठिया स्थित आर पी बिमला निकेतन में ग्रुप के अध्यक्ष मनोज केशरी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें ग्रुप के कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पद प्रतिष्ठापन पदाधिकारी, यूनिट डायरेक्टर, एस के जोरिहार ने डालटनगंज ने, covid 19 महामारी को देखते हुए ऑन लाइन शपथ दिलाई।
सर्वप्रथम एसपीएल कमिटी सदस्य अजय कांत पाठक, संस्थापक अध्यक्ष अलखथ पांडेय, अध्यक्ष मनोज केशरी, पूर्व फेड अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, एवं विजय केशरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात जायन्ट्स प्रार्थना सामूहिक रूप से हुई। अध्यक्ष मनोज केशरी द्वारा स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुई।
प्रशासनिक निदेशक मुजीब खान ने वर्ष 2019,20 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें 45 विभिन्न प्रोजेक्ट गढ़वा ग्रुप द्वारा किये गए। उपस्थित सदस्यों ने ताली बजा कर सराहना किया। यूनिट निदेशक एस के जोरिहर ने सर्व प्रथम मनोज केशरी को अध्यक्ष पद की शपथ ऑन लाइन दिलाई। फिर कार्यकारिणी सदस्यों ध्रुव केशरी को आंतरिक उपाध्यक्ष, मनोज केशरी एलआईसी को बाह्य उपाध्यक्ष, मुजिबबुद्दीन खान को प्रशासनिक निदेशक, संतोष कुमार मेहता को वित्त निदेशक तथा निदेशक मंडल में उमाशंकर गुप्ता, अवधेश कुशवाहा, कमलेश गुप्ता उर्फ पिंटू जी, अशोक केशरी, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, मनदीप प्रसाद को पद की शपथ दिलाई।
सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई देकर शुभकामना व्यक्त किया।