गढ़वा : डंडई पुलिस ने शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे हत्या करने के मामले में एक किशोर को गिरफ्तार किया है इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने समहरणालय स्थित अपने कार्यालय के सभागार में प्रेस वार्ता का शुक्रवार को दी ।
उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को चार :30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डडई थाना क्षेत्र के रारो गांव के बागे झरिया टोला में किसी लड़की का शव पड़ा हुआ हैं उसे देखने से प्रतीत होता
हैं कि किसी ने बलात्कार कर उक्त लड़की की हत्या कर दी हैं इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंतय परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया उन्होंने बताया कि बरामद लड़की के शव रारो बागे झरिया टोला निवासी विश्वनाथ भुईया
की पुत्री बिन्दी देवी उर्फ बिन्दिया कुमारी का हैं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच के क्रम में परिजनों द्वारा अभियुक्त के द्वारा बिन्दी देवी उर्फ बिंदिया कुमारी का दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या कर देने आशंका जतायी गयी थी इसके बाद मृतिका के पिता के द्वारा थाना में
आवेदन दिया गया उसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर उनके निर्देश पर कांड के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव के नेतृत्व में एक एस0आई0टी0 टीम की गठन किया गया उन्होंने बताया कि एस०आई०टी० के द्वारा कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुये इस कांड के अभियुक्त के विरुद्ध साक्ष्य संकलन कर उसके अपराध स्वीकारोक्ति
बयानोपरांत निरुद्ध कर सम्प्रेक्षण गृह में भेजा जा रहा हैं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक अनुसंधान के क्रम में यह
बात प्रकाश में आयी हैं कि विधि विरुद्ध किशोर के द्वारा शारिरीक संबंध बनाने की बात कहने
पर मृतिका बिन्दी देवी के द्वारा मना करने पर बलात्कार कर गला दबाकर हत्या कर दी गयी हैं यह बात निरूद्ध अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस छापामारी दल में एसडीपीओ के अलावा थाना प्रभारी शाबाज अंसारी पुलिस अबर निरीक्षक संतोष कुमारहवलदार अवधेश शुक्ला
आरक्षी नोवेस केरकेटा, मनोज कुमार तिवारी उमेश कुमार सिंह, अजित कुमार पाण्डेय, प्रमोद ऋषि, श्याम बिहारी यादव नरेश मांझी शशि कुमार बिन्द सुरज कुमार प्रिंस कुमार प्रजापति शामिल थे।