मझिआंव :
ेउपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देशानुसार मझिआंव प्रखंड के 48वें नये बीडीओ के रुप जिला कार्य पालक दंडाधिकारी शतीश भगत को अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
जिसके आलोक में कार्यपालक दंडाधिकारी के द्वारा गुरुवार को मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में योगदान दिया।एक तरफ नये बीडीओ के रुप में योगदान दिया वहीं दुसरी तरफ बीडीओ नितेश भास्कर जिनका स्थानांतरण मेदिनीनगर के चैनपुर में हुआ उनका भावभीनी बिदाई भी दी गई।सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख,आरती दुबे, कार्य पालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, सीओं रामजी प्रसाद गुप्ता,रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर गोविंद सेठ,20सुत्रीअधयक्षविजय दुबे, पंचायत सचिव शिव शंकर ठाकुर, परमानंद प्रसाद सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए कहा कि तत्कालीन बीडीओ नितेश भास्कर का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है, चाहे चुनाव का समय हो या सरकार आपके द्वारा या जो भी सरकार के द्वारा निर्देश दिया गया हो उसे सभी कर्मचारीयों एवं पदाधिकारीयों के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य को किया,तथा प्रखंड में आए दूर दराज से गरीबों को काफी सहयोग करते हुए उनकी समस्याओं को दूर करने का काम किया।
वे जहां भी नये पद स्थापना स्थल पर जाएं वहां भी इसी तरह सभी कर्मचारीयों एवं पदाधिकारीयों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग करें, एवं कार्य को निष्पादन करने की बात कही एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वही स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर ने कहा कि जो भी सरकार के द्वारा निर्देश दी गई उसे हमने अपने सभी कर्मचारी पदाधिकारी के साथ मिलकर वह बखूबी निभाने का काम किया ,अब नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ आप सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी से मिलकर विकास कार्य को करें, सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एवं पद स्थापना तो लगा ही रहता है। मझिआंव एक ऐसा प्रखंड है जहां के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी अपनें अपने कार्य को पूरी तन्मयता के साथ करते हैं।
उन्होंने जाते-जाते 24 नवंबर से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने की सभी को दिशा निर्देश भी दी। इसके बाद सभी प्रखंड के कर्मचारियों एवं को पदाधिकारीयों के द्वारा फूल माला पहनाकर नये बीडीओ एवं पूर्व के बीडीओ को शौल ओढ़ाकर बुके देकर सम्मानित एवं स्वागत किया ।तो दुसरी तरफ तत्कालीन बीडीओ नितेश भास्कर को कलम डायरी, सहित अन्य उपहार देकर भाव भीनी विदाई दी गई।
इस मौके पर बीईईओ विद्यासागर मेहता, एमजीएम मुकेश पाण्डेय,कंप्युटर आंपरेटर सतीश कुमार सिंह,वसीम अंसारी, एलईओ राजकुमारी सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह ,सतेंद्र ठाकुर, कनिया अभियंता अनिल कुमार चौधरी, सिराज अहमद, सहित काफी संख्या में प्रखंड के कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित थे।