whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27276824
Loading...


एक माह बाद भी हत्यारे की नहीं हुई गिरफ्तारी

location_on मझिआंव access_time 21-Nov-23, 06:20 PM visibility 663
Share



 एक माह बाद भी  हत्यारे की नहीं हुई गिरफ्तारी


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : एसपी से लगाई न्याय की गुहार:बरडीहा थाना क्षेत्र के लावा चंपा गांव निवासी सह नाबालिग छात्र अक्षय कुमार लगभग 17वषॉ की शव 23 अक्टूबर को पेड़ से लटका हुआ पुलिस के द्वारा बरामद किया गया था। जिसे मृतक छात्रा के पिता के द्वारा बरडीहा थाना में प्राथमिक की दर्ज 26 अक्टूबर को कराई गई थी। जिसका केस कांड संख्या 58/23, धारा 302, 201 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। परंतु 27 दिन बीतने के बावजूद भी अभी तक पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक को लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी -से- कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि उसका पुत्र अक्षय कुमार रजवार मझिआंव में किराए के मकान लेकर मुखदेव+2उवि में पढ़ रहा था जो अगले वर्ष मैट्रिक का बोंड की परीक्षा देना था ,तथा उसके साथ में उसी गांव के विशाल चौधरी भी साथ में रूम में रहकर पढ़ाई कर रहा था, इसी दौरान 26 अगस्त को अपने साथ में एक लड़की यानी गर्लफ्रेंड को साथ तीन और बदमाश लेकर उस रूम में आया था, तो मकान मालकिन ने चार लड़का एक लड़की को एक साथ देखकर विशाल चौधरी से पूछी कि यह लड़की कौन है?विशाल ने कहा कि यह मेरी बहन है ,उसी समय मेरा पुत्र अक्षय पढ़कर आया तो उसने मकान मालकिन ने इससे भी पहुंची कि यह लड़की कौन है,तो मेरा पुत्र अक्षय ने सच्चाई बोलते हुए कहा कि यह विशाल की बहन नहीं है।
इसके बाद वह लड़की एवं विशाल तथा उसके चाचा रीकेश चौधरी एवं तीनों दोस्त आक्रोशित होकर चले गए, जाने के क्रम में जाते जाते-जाते धमकी देते गये कि तुमको सच बोलने का मजा चखायेंगे,इसके बाद मेरा पुत्र दशहरा की छुट्टी में घर गया तथा 21 अक्टूबर को रात्रि लगभग 9:00 बजे अपहरण कर ले जाया गया तथा उसे हत्या कर एक पेड़ से लटका कर आत्महत्या की रुप दिया गया।बरडीहा थाना प्रभारी से बार-बार आग्रह करने के बावजूद भी उन्होंने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। पुत्र के हत्या के बाद घर मे सभी अन्य परिजनों को उन सभी बदमाशों के द्वारा दोबारा कोई कांड न कर दें,सभी घर के सदस्य काफी डरे सहमें हुए हैं। पर पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है ।जिन लोगों को पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में नामजद हत्या का आरोपी बनाया गया है ,उसमे: बरडीहा थाना क्षेत्र के लावा चंपा गांव निवासी नंदकिशोर चौधरी के पुत्र विशाल चौधरी, बैजनाथ चौधरी के पुत्र रितेश चौधरी, एवं मेराल थाना क्षेत्र के कजराठ गांव निवासी कामेश्वर चौधरी के पुत्र चंदन चौधरी ,शिवमंगल चौधरी के पुत्र विकास चौधरी, एवं हासनदाग गांव निवासी स्वर्गीय केश्वर चौधरी के पुत्र बीरबल चौधरी का नाम शामिल है।
उन सभी पाॅचो के द्वारा बेटे की बेरहमी से हत्या कर आत्महत्या की रूप देने की बात लिखी है,साथ ही यह भी लिखा है कि मेरे बेटे के हत्यारे मेरे सामने खुलेआम घुम रहे हैं,और बरडीहा पुलिस किसी की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है ।जिससे हम सभी घर के परिवार काफी डरे सहमें हुए हैं। पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए बेटे की हत्यारे की गिरफ्तारी अविलंब कराते हुए उन सभी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play