whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275873
Loading...


दो सप्लायरों में लाठी डण्डे व टांगी के द्वारा मारपीट में दोनों पक्ष से चार लोग हुए घायल

location_on भवनाथपुर access_time 21-Nov-23, 06:10 PM visibility 657
Share



 दो सप्लायरों में  लाठी डण्डे व टांगी के द्वारा मारपीट में दोनों पक्ष से चार  लोग  हुए घायल


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : संवाद सूत्र भवनाथपुर (गढवा ) थाना क्षेत्र के कैलान गांव में लेबर सप्लाई को लेकर हुए विवाद में दो सप्लायरों में जम कर लाठी डण्डे व टांगी के द्वारा मारपीट में दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए है सभी घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया । जहां एमपी डब्लू गुप्तेश्वर प्रसाद के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दो लोंगों को बेहतर ईलाज के लिए गढवा रेफर किया गया है ।इस मामले को लेकर अभी तक दोनों पक्षों के द्वारा थाना में लिखित सिकायत नही की गई है। । घटना के बारे में बताया जाता है कि कैलान गांव निवासी मथुरा साह का पुत्र ओमप्रकाष साह गांव मि किसी काम से अपने बाईक से जा रहा था इसी बीच गांव के ही पिंकू साह के द्वारा ओमप्रकाष से विवाद हो गया जहां उसके साथ मारपीट की गई शोर गुल करने पर पिता मथुरा साह अपने पुत्र को बचाने पहुंचा था कि पिंकू साह ,व उसके भाई प्रमोद साह मां सुरजी देवी ने लाठी टांगी से वार कर दिया जिसमें एक पक्ष से मथुरा साह पुत्र ओमप्रकाष व दुसरे पक्ष से पिंकू साह व मां सुरजी देवी घायल हो गए जिनमे मथुरा साह व सुरजी देवी को बेहतर ईलाज के लिए गढवा रेफर कर दिया गया ।
बताते चले कि इन दिनों भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो से दिहाड़ी मजदूरों को ज्यादा पैसा का लालच देकर विचौलियों के द्वारा कमीशन पर बाहर कार्य हेतु अवैध रूप से भेजा जा रहा है ।जहां मजदूरों को विचोलिया के द्वारा छह माह या एक साल तक का एडवांस पैसा देकर बाहर ले जाया जा रहा है ।जिसमे कुछ मजदूरों द्वारा दो तीन विचोलिया से पैसा एडवांस के तौर पर ले लिया जा रहा है जो विवाद का कारण है इस तरह के मामले में इसे मानव तस्करी के तरह कार्य किया जा रहा है । नियमतः मजदूरों की बाहर कार्य करने के लिए जाने पर सरकार के द्वारा निबंधन कराना है ताकि किसी भी अप्रिय घटना घटने पर मजदूर को उचित लाभ मिल सके ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play