गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के नामधारी कॉलेज के सामने एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां से शिशु का शव को कब्जे में लिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया ।
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग सुबह घूमने के लिए खेत की तरफ गए हुए थे जहां नामधारी कॉलेज के सामने एक बच्चे को शव देखा उसके बाद बच्चा फेक जाने की सूचना आज की तरह फैल गई स्थानीय लोग वहां पहुंचकर अलग-अलग चर्चा करने लगे स्थानीय लोगों का कहना है कि नवादा मोड से चिरौजिया मोड तक आधा दर्जन से अधिक अस्पताल हैं उक्त अस्पताल में इस तरह की घटना हुई होगी, घटना की सूचना मिलने के बाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव नंदकिशोर श्रीवास्तव भी पहुंचने