मझिआंव : बरडीहा पंचायत में बिना कार्यकारिणी के बैठक किए ही योजना संचालित करने के लिए लिखित शिकायत सभी वार्ड सदस्यों ,उप मुखिया ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जांचों उपरांत कार्रवाई की मांग की गई है।
दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि बरडीहा पंचायत की मुखिया सरोज देवी के द्वारा बिना कार्य कारनी की बैठक किये ही दर्जनों योजनाओं को पारित करते हुए कार्य किया जा रहा है ,जिसमें 15वें वित्त की राशि की खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है। साथ ही यह भी लिखा गया है कि इस बरडीहा पंचायत में 12 वाडॅ सदस्य हैं,जिसमें 20सिंतबर को मुखिया सरोज देवी एवं पंचायत सचिव राजकुमार एव रोजगार सेवक शंकर सिंह के द्वारा बैठक की खानापूर्ति करते हुए मात्र चार वार्ड सदस्य की उपस्थिति दिखाकर कार्य कारनी की बैठक की गई है।
जो नियम विरुद्ध है,तथा मुखिया एवं पंचायत सचिव रोजगार सेवक के द्वारा मनमानी करते हूं 15वे वीत की राशि को बंदर बांट किया जा रहा है।बीडीओ से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है ।
क्या कहा मुखिया ने :इस संबंध में मुखिया सरोज देवी ने बताई कि 20सिंतबर को बैठक की गई है ,जिसमें 12वाडॅ सदस्यों मे से मात्र चार वार्ड सदस्य ही उपस्थित थे।,फिर योजना को पारित क्यों किया गया इसपर कोई जबाब नहीं दीं।इस संबंध में पंचायत सचिव राजकुमार ने बताया कि उस समय हमें बरडीहा पंचायत का तत्काल ही प्रभार मिला था समझ नहीं पाया था।
इधर इस संबंध में रोजगार सेवक शंकर सिंह ने बताया कि कार्य कारनी की बैठक में रोजगार सेवक का कोई जरूरत नहीं होता है, फिर भी उसमें बैठक में अपना हस्ताक्षर किया,साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में कम -से- कम 75 प्रतिशत सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए ,तभी है उस बैठक को सफल माना जाता है।
इस संबंध में बीडीओ निधी रजवार ने बताई कि आवेदन मिला है जांच के बाद सभी वार्ड सदस्यों एवं उप मुखिया एवं मुखिया, पंचायत सचिव को बुलाकर पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिर से कार्यकारिणी की बैठक कराने एवं जो बिना कार्य कारनी के बैठक के मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा योजनाओं को पारित किया गया उसे निरस्त करने की मांग करने वालों में: उप मुखिया रिजवाना खातून, वार्ड सदस्यों में प्रमिला देवी, पूनम देवी, मीना कुमारी, कलबसीया देवी, सुषमा देवी, शारदा देवी ,मनीषा कुमारी, सुशीला देवी, ममता देवी, कंचन देवी का नाम शामिल है।