मझिआंव :
नगर पंचायत क्षेत्र के लोहार पुरवा गांव निवासी जसवंत विश्वकर्मा की लगभग 55 वर्षीय पत्नी मानपति देवी की अचानक रविवार को रेफरल अस्पताल में पेट दर्द से मृत्यु हो गई।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि घर में छट्ठ व्रत की तैयारी चल रहा था यहां तक की मृतका के पुत्र,बेटी एवं बहू छट्ठ पवॅ भुखी थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात्रि में अचानक पेट में दर्द हुआ ,इसके बाद कै -दस्त भी हुआ ,जिसे आनन-फानन में रेफरल अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया रविवार को जहां ईलाज के दौरान रविवार को लगभग 11:30बजे मृत्यु हो गई। एक तरफ घर में परिजनों के द्वारा छठ घाट पर जाने की तैयारी हो रही थी वहीं दूसरी तरफ अचानक इस तरह की मृत्यु होने से दु:खों का पहाड़ टूट गया,से घर के परिजनों के विलाप से लोगों के आंखें नम हो गईं।
तथा इस मौके पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी,युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी, राधाकृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास, विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह, सहित काफी संख्या में परिजनों को ढ़ाढस बंधाया,इधर इस तरह अचानक हुई मृत्यु से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। कोयल नदी के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया ।इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।