सगमा :
सर्वेस्वरी समूह आश्रम में चिकित्सा शिविर का आयोजन मंगलवार को ।
उक्त जानकारी देते हुए प्रखण्ड के मकरी गाँव स्थित सर्वेस्वरी समूह आश्रम के संरक्षक बिहारी राम ने बताया कि उक्त शिविर में होमियो पैथिक विधि से बीमारियों का ईलाज किया जाएगा जबकि नेत्र से संबंधित बीमारी जैसे आँख में लाली होना आँख खुजलाना आँख में कम दिखाई पड़ना इत्यादि शिकायत का इलाज उक्त शिविर में किया जाएगा ।
इस शिविर में छतीसगढ़ के मशहूर होमियो पैथ चिकित्सक डॉ लाल सिंह लोधी के द्वारा विभीन्न बीमारियों का इलाज होमियो पैथिक विधि से किया जाएगा । शिविर में नेत्र से संबंधित साधारण बीमारी मिलने पर दावा के साथ मुफ्त रूप से चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा जबकि साधारण मोतिया बिंद पाए जाने पर मुफ्त रूप से चश्मा दिया जाएगा ।
शिविर का आयोजन मंगलवार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा ।