मझिआंव :
आस्था का महा पर्व छट्ठ सोमवार को उगते सूर्य कोअघॅ के साथ संपन्न हुआ।यह पर्व मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में काफी आस्था के साथ किया गया ।

जिसमें सभी छट्ठ घाटों की काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था ।तथा लाईट,व्रतियों को बैठने के की ब्यवस्था इत्यादि की भी ब्यवस्था की गई थी।नगर पंचायत के सभी छट्ठ घाटों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तथा बरडीहा प्रखंड के सभी छट्ठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था,तथा युवा समाज सेवी मारुति नंदन सोनी के द्वारा नगर पंचायत के सभी व्रतियों को पुजा सामग्री का वितरण किया गया था।
गंगा आरती में उमड़ी लोगों की भीड़: नगर पंचायत क्षेत्र के मेला छट्ठ घाट पर रविवार के संध्या में एवं सोमवार के सुबह में गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन युवा समाज सेवी मारुति नंदन सोनी के द्वारा कराया गया था ।
जिसमें वाराणसी से बुलाए गए विद्वान :आचार्य आशुतोष दुबे ,आचार्य निर्भय शंकर दुबे ,हरिओम भार्गव, परविंदर तिवारी ,अतुल दीप पांडेय के द्वारा गंगा आरती किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नपं के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ,विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित, राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास के द्वारा दीप प्रज्वलित कर गंगा आरती का उद्घाटन किया।इस दौरान गंगा आरती एवं शंखनाद से पुरा वातावरण भक्तिमय हो गया।ऐसा लगा मानों कुछ देर के लिए बनारस की घाट ही प्रतित हो रहा हो, इस गंगा आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी ,उधर सूर्य मंदिर मेला घाट कमेटी अध्यक्ष दीपक राज सहित कमेटी के युवकों द्वारा एवं बैलगाड़ी छट्ठ घाट कमेटी के द्वारा कोयल नदी में सेतु बांध बनाकर वह एक अलग ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ था , जहां सूर्य भगवान की प्रतिमा भी स्थापित किया गया था।
काफी आकर्षक बना रहा, जिसे भगवान भुवन भास्कर की प्रतिमा को दर्शन करने काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।वही दोनों स्थलों पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसे कलाकारों के द्वारा एक- से- बढ़कर एक भक्ति गीत गाकर लोगों को रातभर झूमने पर मजबूर किया। इस दौरान सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित, बरडीहा थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय, पुलिस इंस्पेक्टर पुरे पुलिस बल के साथ संबंधि घाटों पर तैनात देखें गए।