whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27272655
Loading...


गोंदा गांव निवासी 18 वर्षीय नीरज कुमार कुशवाहा का बीती रात्रि टेंपो से दुर्घटना में हुई मौत

location_on मेराल access_time 20-Nov-23, 05:10 PM visibility 669
Share



 गोंदा गांव निवासी 18 वर्षीय नीरज कुमार कुशवाहा का बीती रात्रि टेंपो से दुर्घटना में हुई मौत


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल थाना अंतर्गत गोंदा गांव निवासी शिवनाथ कुशवाहा के पुत्र 18 वर्षीय नीरज कुमार कुशवाहा का बीती रात्रि टेंपो से दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह घटना रविवार की रात्रि में रमुना थाना क्षेत्र के एनएच 75 पर टेंढ़की पुल के पास की बताया गया है। घटना की सुचना पर रमुना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक नीरज कुमार कुशवाहा के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। इधर झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोरखनाथ साव ने गोंदा गांव जाकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया, गोरखनाथ साव ने बताया कि परिजनों के अनुसार नीरज कुशवाहा गोंदा गांव के लगभग तीन चार लोगों के साथ मिलकर छठ घाट स्थल पर मोमोज बेचने गया था।
जहां बचा हुआ सामान रमुना स्थित दुकान में रखने टेंपो से जा रहा था। इसी बीच टेंढ़की पुल के पास टेंपो के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से नीरज की मौत हो गई। टेंपो की दुर्घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो गोंदा गांव के ही किसी चंद्रवंशी परिवार का बताया गया है।मृतक के पिता शिवनाथ कुशवाहा गढ़वा जिला के प्रगतिशील किसान हैं। दुर्घटना की सुचना पुरे गांव में आग की तरह फ़ैल गया। खबर मिलते ही पंचायत समिति सदस्य कृष्णा प्रसाद प्रजापति, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र गोस्वामी सहित काफी संख्या में लोग घर पर पहुंचे थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play