बंशीधर नगर : :- लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का खरना शनिवार को संपन्न हुआ। छठ महापर्व रविवार को है। सोमवार को अहले सुबह उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दान के साथ छठ महापर्व का समापन होगा। अ

नुमंडल मुख्यालय स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट, गोसांईबाग छठ घाट, राजा पहाड़ी छठ घाट, आशुतोष महादेव मंदिर पाल्हे कला छठ घाट, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर जतपुरा छठ घाट, उसका कला शिव मंदिर छठ घाट, मर्चवार छठ घाट, सलसलादी छठ घाट, पुरैनी छठ घाट, चितविश्राम छठ घाट, सुलसुलिया छठ घाट, विलासपुर छठ घाट, मंगरदह छठ घाट, बारोडीह छठ घाट, कोल्हुआ छठ घाट, अधौरी छठ घाट, गरबांध छठ घाट, तुलसीदामर छठ घाट, अधौरा छठ घाट, जंगीपुर छठ घाट सहित सभी छठ घाटों पर शनिवार की शाम छठ व्रतियों ने पवित्र जलाशयों में स्नान कर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दान कर अपने-अपने स्थल पर छठ बेदी को जागृत किया।
दीप दान के बाद छठ व्रती घर पहुंच नया अरवा चावल, दूध, देशी गुड़ से खीर व गेहूं के आटे की शुद्ध घी में पूरी का महाप्रसाद बना खरना किया। सूर्य मंदिर छठ घाट पर छठ व्रत करने के लिए स्थानीय प्रतियों के अलावे झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार व छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में छठ व्रती आए हैं। बाहर से आने वाले छठ व्रती छठ घाट पर ही खरना का प्रसाद बनाकर ग्रहण किए। छठ पूजा के लिए भी प्रसाद घाट पर ही बनाते हैं।

:- छठ व्रतियों को स्नान के लिए सूर्य मंदिर छठ घाट पर बांकी नदी के दक्षिण तट पर प्रभात क्लब व उत्तर तट पर नवयुवक क्लब के द्वारा झरना लगाया गया है। साथ ही साउंड और प्रकाश की भरपूर व्यवस्था किया गया है। छठ व्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल प्रभात क्लब, फ्रेंड्स रॉक ग्रुप, नवयुवक क्लब आदि विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा रखा जाता है।
प्रभात क्लब और नवयुवक क्लब का घाट पर नियंत् प्रभात क्लब और नवयुवक क्लब का घाट पर नियंत्रण कक्ष बना बना हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से सूर्य मंदिर छठ घाट पर जाने वाले सभी रास्ते में प्रकाश व ध्वनि की भरपूर व्यवस्था स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा किया गया है।